NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC की तैयारी करने के लिए ज्वाइन करें ये फेसबुक ग्रुप, मिलेगी सफलता
    अगली खबर
    UPSC की तैयारी करने के लिए ज्वाइन करें ये फेसबुक ग्रुप, मिलेगी सफलता

    UPSC की तैयारी करने के लिए ज्वाइन करें ये फेसबुक ग्रुप, मिलेगी सफलता

    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 21, 2019
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE), जिसे IAS परीक्षा के नाम से जाना जाता है, देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।

    UPSC CSE की तैयारी करने के इच्छुक उम्मीदवारों की सहायता के लिए कई फेसबुक ग्रुप हैं। ये ग्रुप तैयारी के टिप्स, सैंपल पेपर, करंट अफेयर्स, अध्ययन सामग्री इत्यादि प्रदान करते हैं, जो उम्मीदवारों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।

    यहां कुछ लोकप्रिय फेसबुक ग्रुप हैं, जिनमें UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को शामिल होना चाहिए।

    फेसबुक ग्रुप

    ये ग्रुप हैं काफी उपयोगी

    'UPSC, SSC, Bank, Railway by Mission Success', छह लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ यह फेसबुक का चर्चित ग्रुप है।

    इस ग्रुप का मुख्य आकर्षण यह है कि यह हिंदी में परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त नोट्स और सामग्री प्रदान करता है।

    प्रश्न, विषय अनुसार सामग्री, करंट अफेयर्स, समाचार अपडेट आदि ग्रुप में पोस्ट किए जाते हैं और एस्पिरेंट्स एक दूसरे के साथ बातचीत और चर्चा करके उपयोगी जानकारी साझा कर सकते हैं।

    GainIAS

    'GainIAS' का फेसबुक ग्रुप भी हैं काफी लोकप्रिय

    'IAS or GainIAS' एक फेसबुक ग्रुप है जो UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए है। यह एक ऑनलाइन शैक्षिक समूह 'GainIAS' का एक क्लोज्ड ग्रुप है। इसमें 5 लाख 3 हज़ार से अधिक सदस्य हैं।

    आपको बता दें कि UPSC, CSE अध्ययन सामग्री, करंट अफेयर्स, समाचार विकास, मार्गदर्शन लेख, तैयारी के लिए टिप्स, प्रेरक कहानियाँ आदि से संबंधित प्रश्न ग्रुप में हर दिन पोस्ट किए जाते हैं।

    ये ग्रुप आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

    MISSION UPSC

    दैनिक करंट अफेयर्स और MCQ के लिए ज्वाइन करें 'MISSION UPSC' ग्रुप

    'MISSION UPSC' फेसबुक पर एक और सार्वजनिक ग्रुप है जो हिंदी में UPSC की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। इसके 4 लाख 3 हज़ार से अधिक सदस्य हैं।

    दैनिक करंट अफेयर्स, MCQ, अध्ययन सामग्री, तैयारी के टिप्स, IAS अधिकारियों की सफलता की कहानियां, सामान्य ज्ञान, नोट्स, PDF, ई-बुक सुझाव और दिशा-निर्देश आदि ग्रुप में पोस्ट किए जाते हैं।

    साथ ही सदस्य UPSC से संबंधित विषयों पर चर्चा करके अपनी शंकाओं को भी दूर कर सकते हैं।

    Vmentor

    'Vmentor' ऑनलाइन कोचिंग का आधिकारिक ग्रुप

    'UPSC, SSC, IBPS/SBI PO, RRB Preparation By Vmentor Online Coaching' 3 लाख 18 हज़ार से अधिक सदस्यों के साथ फेसबुक का एक चर्चित ग्रुप है।

    ये नि:शुल्क अध्ययन सामग्री, दैनिक प्रश्न, करंट अफेयर्स आदि के अलावा, सदस्य इससे सस्ती विषय अनुसार UPSC नोट्स और पुस्तकें भी खरीद सकते हैं।

    जिसमें मूल बातें, टिप्स, शॉर्टकट शामिल हैं, साथ ही वे हिंदी में भी उपलब्ध हैं। एस्पिरेंट्स इन किताबों को अपने घर पर मंगवा सकते हैं।

    PrepMate

    'PrepMate' प्रदान करता है प्रिंट-डिजिटल मॉडल

    'PrepMate' एक सार्वजनिक ग्रुप है। इसको एक शैक्षिक स्टार्ट-अप 'PrepMate Eductech' द्वारा स्थापित किया गया था। वर्तमान में इसके लगभग 12,000 सदस्य हैं।

    प्रिंट-डिजिटल सिविल सर्विसेज तैयारी मॉडल के तहत, यह मोबाइल एप्लिकेशन पर 10 विषय-अनुसार UPSC मुद्रित पुस्तकें और अध्ययन सामग्री प्रदान करता है।

    यह तैयारी के लिए वीडियो, समाचार पत्र विश्लेषण, करंट अफेयर्स, अध्ययन सामग्री आदि प्रदान करता है। सदस्य इसके व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुपों और यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    शिक्षा
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    फेसबुक

    अब बिना ऐप ओपन किए देख सकेंगे व्हाट्सऐप पर मिले वीडियो, आ रहा है नया फीचर व्हाट्सऐप
    आपकी फोटो के सहारे परिवार की जानकारी जुटाने की तकनीक पर काम कर रही फेसबुक फेसबुक मैसेंजर
    फेसबुक पर बिताए अपने समय का पता करने के लिए अपनाएं यह तरीका लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    फेसबुक पर वीडियो देखते-देखते कर सकेंगे शॉपिंग, जल्द आएगा नया फीचर ई-कॉमर्स

    शिक्षा

    CTET 2019 के लिए जारी हुई परीक्षा तिथि, जानें कब होगी परीक्षा परीक्षा परिणाम
    CBSE: बोर्ड ने 10वीं के गणित विषय में किए ये बदलाव, 2020 से होंगे लागू CBSE
    UPSC: सामान्य वर्ग को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ सकती है आयु सीमा IAS अधिकारी
    CBSE उड़ान प्रोजेक्ट के तहत छात्रवृत्ति देकर इंजीनियरिंग से जोड़ा जाएगा छात्राओं को CBSE

    परीक्षा तैयारी

    12वीं के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए इन एप्लीकेशन से करें तैयारी, मिलेगी सफलता शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025