Page Loader
CBSE: अब पहली से 12वीं कक्षा के छात्र पढ़ेंगे आर्ट, सप्ताह में लगेंगी दो क्लास, जानें

CBSE: अब पहली से 12वीं कक्षा के छात्र पढ़ेंगे आर्ट, सप्ताह में लगेंगी दो क्लास, जानें

Apr 11, 2019
12:13 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के क्लास 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए आर्ट पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। जी हां, आपको बता दें कि CBSE ने स्कूलों को क्लास 1 से 12वीं तक के छात्रों को आर्ट पढ़ाने के लिए कहा है। बोर्ड ने शिक्षा में आर्ट के महत्व को समझने के बाद ये निर्णय लिया है। इस निर्णय को लेकर निर्देश भी दे दिए गए हैं। आइए जानें क्या है पूरी खबर।

शैक्षणिक सत्र

नए शैक्षणिक सत्र से होगा लागू

बोर्ड ने इसके लिए कई स्कूलों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, NCERT आदि कई लोगों से बात की है। बोर्ड का मानना है आर्ट को शिक्षा में व्यवस्थित करने से शिक्षण को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। बोर्ड ने बताया है कि CBSE ने इस नियम को अपने सभी संबद्ध स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2019-20 से लागू करने का निर्देश दे दिया है। बोर्ड ने बताया कि 1 से 12वीं तक के छात्र आर्ट को अनिवार्य विषय के रुप में पढ़ेंगे।

क्लास

प्रत्येक सप्ताह लगेंगी दो क्लास

प्रत्येक स्कूल आर्ट के लिए सप्ताह में दो क्लास संचालित करेगा। इसमें चार विधाओं जैसे संगीत, नृत्य, विजुअल आर्ट और रंगमंच शामिल हो सकती हैं। 6वीं से 8वीं तक के छात्रों को पाक कला के बारें में भी बताया जाए, जिससे कि वे पौष्टिक भोजन के महत्व को समझें। भारत में उगाई जाने वाली फसलों और मसालों, विभिन्न बीजों से तेल कैसे निकाला जाता है, अच्छी कृषि पद्धतियों के बारे में, कीटनाशक आदि के बारे में भी जानकारी दी जाए।

पाक कला

लगेंगी खाना बनाने की क्लास

इसके साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए स्कूल में खाना बनाने की भी लगाई जाएंगी। इसमें छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि सभी स्कूलों से ये अपेक्षा की जा रही है कि वे शिक्षा पद्धति में आर्ट को एकीकृत करने के लिए कुछ ठोस प्रयास जरुर करें। जल्द ही CBSE इसके बारे में विस्तृत यानी सारी जानकारी स्कूलों को प्रदान कर देगा।

रिजल्ट

12वीं रिजल्ट पहले होंगे जारी

बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 13 मई, 2019 से 17 मई, 2019 के बीच घोषित किए जाने की संभावना है। 12वीं का रिजल्ट पहले घोषित किया जाएगा, जिसके बाद 2-3 दिनों के बाद CBSE 10वीं के रिजल्ट घोषित करेगा। आपकी मूल्यांकन प्रक्रिया मार्च, 2019 में शुरू हो गई है। छात्र CBSE की और अपडेट के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं।