Page Loader
UP Board: अब 9वीं से 12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे NCERT बेस्ड सिलेबस, जानें

UP Board: अब 9वीं से 12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे NCERT बेस्ड सिलेबस, जानें

Apr 10, 2019
01:12 pm

क्या है खबर?

अगर आप UP बोर्ड के छात्र हैं, तो आपको बता दें कि अब UP बोर्ड में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को NCERT बेस्ड सिलेबस पढ़ाया जाएगा। नए सत्र में नए सिलेबस को तैयार करना थोड़ा अलग होगा। इसलिए पहले से कुछ तैयारी करनी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UP बोर्ड के सिलेबस और NCERT के सिलेबस में काफी अंतर होता है। हालांकि UP बोर्ड से NCERT का सिलेबस आसान होता है। आइए जानें पूरी खबर।

बदलाव

क्या होंगे बदलाव

बता दें कि नए सत्र से सिलेबस में काफी बदलाव होने हैं। सबसे खास बात तो ये है कि अब 9वीं और 10वीं का सिलेबस अलग-अलग कर दिया गया है। वहीं अगर हम 11वीं तथा 12वीं की बात करें, तो छात्रों को सभी विषय के लिए दो पेपर की तैयारी करनी पड़ती थी, लेकिन अब एक ही पेपर की तैयार करनी होगी। आपको अपने पुराने सिलेबस और नए सिलेबस को मिलाना चाहिए।

विशय

इन विषयों पर करें फोकस

गणित, साइंस और अंग्रेजी विषय ऐसे हैं कि इन पर फोकस करना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आपका बेस क्लियर न हो तो आगे की पढ़ाई में आपको दिक्कत आ सकती है। कई बार NCERT में किसी भी टॉपिक्स का पहले बेसिक ही रखा जाता है और फिर आगे उसी टॉपिक को एलोब्रेट कर दिया जाता है। ऐसे में इन तीन विषय पर फोकस करें। बाकि विषय को कवर करना इतन मुश्किल नहीं होता है।

तैयारी

ऐसे करें तैयारी

विषय को समझने के लिए 9वीं से साइड किताबें और रेफरेंस किताबों की जरूर होती है। इसलिए आप NCERT सिलेबस से जुड़ी रेफरेंस किताबों या साइड किताबों का पता कर लें और साथ ही ये भी पता करें कौन सी किताब लेना बेहतर होगा। आप ऑनलाइन स्टडी मटेरियल से भी मदद ले सकते हैं। आप ई-लर्निंग का विकल्प भी चुन सकते हैंं। ई-लर्निंग साईटस,ऑनलाइन किताब, वीडियो और अध्ययन सामग्री के जरिये आप अपनी स्किल्स को और अच्छा कर सकते हैं।