NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नोट्स बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
    अगली खबर
    UPSC के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नोट्स बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
    UPSC के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नोट्स कैसे बनाएं? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नोट्स बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

    लेखन राशि
    Jan 15, 2024
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और भूगोल के अलावा विज्ञान और प्रौद्योगिकी भी बेहद महत्वपूर्ण विषय है।

    इस विषय से प्रारंभिक परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षा में भी कई सवाल पूछे जाते हैं।

    इसमें अच्छे अंक हासिल करने के लिए सही तरीके से नोट्स बनाना जरूरी हैं।

    आइए जानते हैं कि इस विषय के नोट्स बनाते समय उम्मीदवार किन बातों का ध्यान रखें।

    विषय

    महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करें

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी खंड की तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें।

    इनमें प्रकाशिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, मॉड्यूल, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, मानव अंग प्रणाली जैसे खंड बना लें।

    इसमें पाचन तंत्र, तंत्रिका तंत्र, भूख और कुपोषण संबंधी मुद्दे, प्रजनन प्रणाली, आनुवांशिक समस्याएं, साइबर अपराध, उपग्रह, विद्युत चुंबकीय कार्यक्रम, आईटी की शर्ते संबंधी मुद्दों को कवर करें।

    इसके अलावा पोषण कार्यक्रम, मिसाइल सिस्टम, चिकित्सीय अनुप्रयोग, कोरोना, निपाह जैसे वायरस, जेनेटिक रोगों के बारे में लिखें।

    करेंट

    करेंट अफेयर्स को शामिल करें

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी खंड के पाठ्यक्रम में शामिल अधिकांश टॉपिक करेंट अफेयर्स से जुड़े होते हैं।

    ऐसे में उम्मीदवार प्राथमिक तौर पर करेंट अफेयर्स को शामिल करें। प्रतिदिन अखबार पढ़ें और देश-दुनिया में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान के बारे में जानकारी एकत्रित करें।

    इसके अलावा विभिन्न देशों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम और विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोगों से संबंधित जानकारी कवर करें।

    कई भी डेटा लिखते समय उसे आधिकारिक वेबसाइट से सत्यापित जरूर करें।

    चार्ट

    फ्लोचार्ट बनाएं

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नोट्स में फ्लोचार्ट को शामिल करें। इसकी मदद से जानकारियों को एक जगह संकलित करना आसान होगा।

    उदाहरण के लिए अगर आप किसी वायरस की जानकारी लिख रहे हैं तो उसमें वायरस के नाम, मानव शरीर पर इसके प्रभाव और बचाव के उपायों का फ्लोचार्ट बना लें।

    सभी जानकारियों को बुलेट प्वाइंट्स में लिखें, इससे कम शब्दों में ज्यादा चीजें शामिल कर पाएंगे और स्पष्टता भी रहेगी।

    हाईलाइट

    महत्वपूर्ण जानकारियों को हाईलाइट करें

    नोट्स में महत्वपूर्ण और याद न होने वाली जानकारियों को हाईलाइट करें, इससे कोई पेज खोलने पर आपकी नजरें तुरंत महत्वपूर्ण विषयों पर जाएंगी।

    इसकी मदद से रिवीजन करना बेहद आसान हो जाएगा। हालांकि, नोट्स बनाने की शुरुआत में ही जानकारियों को हाईलाइट करने की कोशिश न करें।

    पहले नोट्स को 2 से 3 बार पढ़ें, इसके बाद केवल महत्वपूर्ण जानकारियों को हाईलाइट करें।

    कम महत्वपूर्ण जानकारियों को पेंसिल या पेन की मदद से अंडरलाइन कर सकते हैं।

    जानकारी

    रिपोर्ट शामिल करें

    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स को अपने नोट्स में शामिल करें। इनकी मदद से आप मुख्य परीक्षा में बेहतर उत्तर लिख पाएंगे। इसके अलावा विज्ञान के क्षेत्र में पुरुस्कृत लोगों की सूची बनाएं, इससे प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: भूगोल वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें परीक्षा तैयारी
    जंतुविज्ञान वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल परीक्षा तैयारी
    UPSC कानून वैकल्पिक विषय की कर रहे हैं तैयारी? ये किताबें होंगी उपयोगी साबित  परीक्षा तैयारी
    UPSC: कृषि वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें, सफलता के बढ़ जाएंगे अवसर परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    NEET-JEE की तैयारी 45 दिनों में करें, केंद्र सरकार ने दी मुफ्त कोचिंग की सुविधा JEE मेन
    'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू, प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मिलेगा मौका परीक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं आ रही हैं नजदीक, सफलता के लिए अपनाएं ये स्मार्ट रणनीतियां बोर्ड परीक्षाएं
    UPSC 2024: मई में आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा, कैसे करें तैयारी? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025