NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: भूगोल वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें
    अगली खबर
    UPSC: भूगोल वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें
    भूगोल वैकल्पिक विषय के लिए अध्ययन सामग्री (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: भूगोल वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें

    लेखन राशि
    Oct 22, 2023
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में पास होना बेहद कठिन है।

    ये विवरणात्मक परीक्षा है, इसमें सामान्य अध्ययन, वैकल्पिक विषय और निबंध के पेपर होते हैं।

    कई उम्मीदवार भूगोल वैकल्पिक विषय का चुनाव करते हैं। इसका पाठ्यक्रम सामान्य अध्ययन के विभिन्न अनुभागों को भी कवर करता है।

    इस विषय की तैयारी के लिए सही अध्ययन सामग्री का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

    आइए भूगोल के लिए उपयोगी किताबों के बारे में जानते हैं।

    पाठ्यक्रम

    क्या है पेपर 1 का पाठ्यक्रम?

    पेपर 1 का पाठ्यक्रम भौतिक भूगोल और मानव भूगोल से जुड़ा है।

    भौतिक भूगोल में भू-आकृति विज्ञान, जलवायु विज्ञान, समुद्र विज्ञान, बायोग्राफी, पर्यावरण भूगोल जैसे 5 खंड हैं।

    मानव भूगोल में परिप्रेक्ष्य, आर्थिक भूगोल, जनसंख्या और बस्ती भूगोल, क्षेत्रीय योजना, मानव भूगोल में मॉडल, सिद्धांत और कानून जैसे 5 खंड हैं।

    इसमें मौसम, जलवायु परिवर्तन, महासागर, मिट्टी का वर्गीकरण, पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, विश्व आर्थिक विकास, जनसंख्या वृद्धि और पर्यावरण संबंधी मुद्दे पढ़ने होंगे।

    किताब

    पेपर 1 की तैयारी के लिए किताबें

    पेपर 1 के भौतिक भूगोल संबंधी खंडों को कवर करने के लिए सविंद्र सिंह द्वारा लिखित भौतिक भूगोल, समुद्रशास्त्र, क्लाइमेटोलॉजी और पर्यावरण भूगोल नामक किताब उपयोगी हैं।

    उम्मीदवार डीएम लाल द्वारा लिखित क्लाइमेटोलॉजी नामक किताब पढ़ सकते हैं।

    मानव भूगोल खंड की तैयारी के लिए माजिद हुसैन द्वारा लिखित भौगोलिक विचार, सुदीप्ती अधिकारी द्वारा लिखित भौगोलिक विचार, माजिद हुसैन द्वारा लिखित मानव भूगोल, मॉडल और सिद्धांत नामक किताब बेहद उपयोगी हैं।

    पाठ्यक्रम

    पेपर 2 का पाठ्यक्रम

    पेपर 2 का पाठ्यक्रम पूरी तरह से भारत के भूगोल से संबंधित है।

    इसमें भौतिक विन्यास, संसाधन, कृषि, उद्योग, परिवहन, संचार और व्यापार, सांस्कृतिक परिवेश, बस्तियां, क्षेत्रीय विकास और योजना, राजनीतिक पहलू, समकालीन मुद्दे जैसे 10 खंड हैं।

    इसमें भारतीय मानसून तंत्र, प्राकृतिक वनस्पति, सिंचाई, भूमि सुधार, वनोपज, वन्य जीव संरक्षण, रेलवे, जलमार्ग जैसे टॉपिक शामिल हैं।

    इसके अलावा नस्लीय भाषा, जातीय विविधता, ग्रामीण बस्तियां, पंचवर्षीय सरकारी योजनाएं, विकास कार्यक्रम के बारे में पढ़ना होगा।

    किताब

    पेपर 2 के लिए किताबें

    पेपर 2 की तैयारी के लिए अधिकांश उम्मीदवार डी.आर खुल्लर द्वारा लिखित भारत एक व्यापक भूगोल नामक किताब का इस्तेमाल करते हैं।

    भारतीय भूगोल को समझने के लिए ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट एटलस, आशीष भारत द्वारा लिखित इंडियन थ्रू मैप्स किताब पढ़ें।

    इस खंड में अधिकांश टॉपिक करेंट अफेयर्स से जुड़े हैं।

    ऐसे में योजना, कुरुक्षेत्र और डाउन टू अर्थ जैसी करेंट अफेयर मैगजीन का इस्तेमाल करें।

    उम्मीदवार डेटा और सांख्यिकी की जानकारी के लिए आर्थिक सर्वेक्षण को जरूर पढ़ें।

    ncert

    NCERT की ये किताबें भी हैं उपयोगी

    NCERT किताबें भूगोल को समझने के लिए बेहद मददगार हैं।

    परीक्षा तैयारी के लिए उम्मीदवार कक्षा 6 की पृथ्वी हमारा निवास स्थान, कक्षा 7 की हमारा पर्यावरण, कक्षा 8 की संसाधन और विकास नामक किताबें पढ़ें।

    इसके अलावा कक्षा 9 की समकालीन भारत भाग 1, कक्षा 10 की समकालीन भारत भाग 2, कक्षा 11 की भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत, भारत का भौतिक पर्यावरण, कक्षा 12 की मानव भूगोल के मूल सिद्धांत भी उपयोगी किताबें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    कावासाकी वर्सेस-X 300 भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  लेटेस्ट बाइक
    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC CDS परीक्षा के लिए ऐसे करें अंग्रेजी की तैयारी CDS परीक्षा
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं NCERT किताबों के नोट्स? परीक्षा तैयारी
    UPSC ने जारी किया IES/ISS लिखित परीक्षा का परिणाम परीक्षा परिणाम
    UPSC CDS परीक्षा के लिए ऐसे करें करेंट अफेयर्स की तैयारी परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPPSC की PCS मुख्य परीक्षा कल से शुरू, 4,047 अभ्यर्थी होंगे शामिल UPPSC
    UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपनाएं ये टिप्स, आसानी से याद होगा सब कुछ UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    NEET में सफलता के लिए रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान NEET
    UPSC: इंटरव्यू में अच्छे अंक हासिल करने के लिए इन चीजों पर दें विशेष ध्यान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025