LOADING...
JEE मेन पेपर 2 का परिणाम जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें नतीजे
JEE मेन सत्र 1 के पेपर 2 का परिणाम जारी (तस्वीरः पिक्साबे)

JEE मेन पेपर 2 का परिणाम जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें नतीजे

लेखन राशि
Feb 28, 2023
03:13 pm

क्या है खबर?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज JEE मेन, 2023 सत्र 1 के पेपर 2 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से JEE मेन पेपर 2 का परिणाम देख सकते हैं। NTA ने इससे पहले परीक्षा की आंसर की जारी की गई थी और तब से कयास लगाए जा रहे थे कि परिणाम जारी हो सकते हैं। अब छात्रों का इंतजाम खत्म हो गया है।

चेक

कैसे करें चेक?

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होमपेज पर JEE मेन, 2023 सत्र 1: पेपर 2 परिणाम पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉग-इन जानकारी भरनी होगी। इसमें JEE मेन रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारियां पूछी जाएंगी। इन्हें दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा। परिणाम देखने के बाद PDF डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षार्थी

इतने परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

NTA ने BArch के लिए पेपर 2 A और B की परीक्षा 28 जनवरी, 2023 को आयोजित की थी। परीक्षा का आयोजन एक ही पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ था। NTA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए 46,465 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। JEE मेन के पहले सत्र का परिणाम 7 फरवरी को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में रिकार्ड 8.22 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।

Advertisement

सत्र 2

JEE मेन सत्र 2 के लिए जारी है पंजीकरण प्रक्रिया

अभी JEE मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार जो JEE मेन के अप्रैल सत्र की परीक्षा देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मार्च तक चलेगी। सत्र 2 की परीक्षाएं 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार जो पहली परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी दूसरे सत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement

jee

साल में 2 बार आयोजित होती है JEE मेन

इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले छात्र JEE मेन की परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों को बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) या फिर बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कोर्स करने के लिए अच्छे विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिल जाता है। JEE मेन राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो साल में दो बार यह परीक्षा आयोजित होती है। मेन्स परीक्षा पास करने के बाद छात्र JEE एडवांस में भाग ले सकते हैं।

Advertisement