NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए पर्यावरण विषय के नोट्स कैसे बनाएं?
    अगली खबर
    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए पर्यावरण विषय के नोट्स कैसे बनाएं?
    UPSC के लिए पर्यावरण विषय के नोट्स कैसे बनाएं? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए पर्यावरण विषय के नोट्स कैसे बनाएं?

    लेखन राशि
    Jan 05, 2024
    09:28 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के साथ-साथ पर्यावरण भी एक महत्वपूर्ण विषय है।

    पिछले कुछ समय से UPSC परीक्षा में पर्यावरण से संबंधित सवालों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इस विषय पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

    इस विषय की अच्छी तैयारी के लिए सही तरीके से नोट्स बनाना बेहद आवश्यक है।

    आइए जानते हैं कि अभ्यर्थी पर्यावरण विषय के नोट्स कैसे बना सकते हैं।

    #1

    महत्वपूर्ण टॉपिकों को शामिल करें

    पर्यावरण और पारिस्थितिकी का कोई निश्चित पाठ्यक्रम नहीं है। ऐसे में उम्मीदवार पिछले साल के प्रश्नपत्रों की मदद से महत्वपूर्ण टॉपिकों का विश्लेषण करें।

    कुछ महत्वपूर्ण टॉपिकों में जैसे पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, स्थानीय प्रजाति और उनके क्षेत्र, पर्यावरण संबंधित कानून और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन शामिल हैं।

    इसके अलावा सतत विकास लक्ष्य, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, आर्द्रभूमि, बायोस्फीयर रिजर्व, पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र, खाद्य श्रृंखला, जलीय पारिस्थितिकी के बारे में नोट्स बनाएं।

    #2

    पर्यावरण सम्मेलनों को लिखें

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मेलन और कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उम्मीदवार इन्हें अपने नोट्स में शामिल करें।

    उम्मीदवार प्रतिदिन अखबार पढ़ें और संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन, रियो शिखर जैसे सम्मेलनों की खबरों पर ध्यान दें।

    इस साल हुए सम्मेलनों का परिणाम क्या निकला और भारत सरकार ने किन-किन क्षेत्रों में सुधार के लक्ष्य तय किए हैं, इनके बारे में गहराई से पढ़ें।

    #3

    पर्यावरण कानूनों के लिए अलग भाग बनाएं

    भारत में पर्यावरण संबंधी कई कानून है, इनसे कई बार सवाल पूछे जाते हैं।

    उम्मीदवार पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, ओजोन-क्षयकारी पदार्थ विनियमन और नियंत्रण नियम, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, जैविक विविधता अधिनियम, राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, वन प्रबंधन अधिनियम जैसे कानूनों के बारे में पढ़ें।

    ये कानून किस समिति की रिपोर्ट पर कब लागू किए गए थे और इनके क्रियान्वयन के लिए कौनसी एजेंसी नियुक्त की गई है, इसकी जानकारियां नोट्स में शामिल करें।

    #4

    मानचित्रों को शामिल करें

    पर्यावरण एक ऐसा विषय है, जिसमें आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉपिक कवर करने होंगे।

    ऐसे में अपने नोट्स में मानचित्रों को शामिल करें, इससे आप दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में अच्छी तरह समझ सकेंगे।

    विभिन्न संगठनों के मुख्य कार्यालय याद करने में भी कठिनाई नहीं होगी। मानचित्र की मदद से अलग-अलग देशों की भौगोलिक स्थिति समझ आएगी, इससे आप वहां के वातावरण का अंदाजा लगा सकते हैं।

    जानकारी

    रिवीजन के लिए तालिकाएं बनाएं

    पर्यावरण के नोट्स में अलग-अलग टॉपिकों से संबंधित तालिकाएं बना लें। जैसे एक तालिका में पर्यावरण संबंधी सभी प्रोटोकॉल, कानून, उनके प्रावधान और महत्वपूर्ण कदमों को लिखें। इससे आप एक ही समय में सभी आवश्यक जानकारियों का रिवीजन कर पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    क्या UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाना जरूरी है?  परीक्षा तैयारी
    UPSC: समाजशास्त्र वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल परीक्षा तैयारी
    ये हैं सबसे युवा IAS अधिकारी, बेहद कम उम्र में पास कर चुके हैं UPSC परीक्षा करियर
    UPSC: भूगोल वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    CBSE बोर्ड परीक्षा: जानिए 12वीं के लिए अकाउंटेंसी का पाठ्यक्रम और तैयारी के टिप्स CBSE
    6 दिसंबर से शुरू होगी UGC NET परीक्षा, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र उत्तर लेखन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान CBSE
    JEE, NEET की तैयारी के लिए गैप-ईयर लेने से पहले इन पहलुओं पर करें विचार JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025