LOADING...
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है और इसमें फीस कितनी देनी होती है?
वर्तमान में भारत में कुल 1,252 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है और इसमें फीस कितनी देनी होती है?

लेखन तौसीफ
Sep 28, 2022
08:08 am

क्या है खबर?

केंद्रीय विद्यालय भारत सरकार के अधीन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्धित स्कूल हैं, जो भारत के कोने-कोने में स्थापित हैं। पहला केंद्रीय विद्यालय 1963 में खोला गया था और वर्तमान में भारत में कुल 1,252 केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। भारत के सभी केंद्रीय विद्यालयों के समूह को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कहा जाता है। इन विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक पढ़ाई होती है।

एडमिशन

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कौन ले सकता है?

शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय भारतीय रक्षा सेनाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए खोले गए थे लेकिन वर्तमान में इन विद्यालयों में केंद्रीय या राज्य सरकार के अधिकारियों या कर्मचारियों के बच्चे पढ़ सकते हैं। हालांकि, अब KVS ने कुछ सीटें पर ऐसे अभिभावकों के बच्चों को एडमिशन देने का फैसला किया जो सरकारी नौकरी नहीं करते हैं। हालांकि, इनके लिए सीटों की संख्या कम होती है।

फीस

केंद्रीय विद्यालय की सालाना फीस कितनी है?

एडमिशन फीस: 25 रूपये री-एडमिशन फीस: 100 रूपये ट्यूशन फीस: कक्षा 9 और 10 की 200 रूपये, कक्षा 11 और 12 की 300 रूपये (कला और कॉमर्स) , कक्षा 11 और 12 की 300 रूपये (विज्ञान) कंप्यूटर फीस: कक्षा 3 से कक्षा 12 तक 100 रूपये कंप्यूटर फीस (कक्षा 11 और 12): 150 रूपये विद्यालय विकास निधि: कक्षा एक से कक्षा 12 तक 500 रूपये (प्रति माह) बता दें कि आरक्षित वर्ग के छात्रों को शुल्क में छूट भी मिलेगी।

Advertisement

आयु

एडमिशन के लिए छात्र की आयु कितनी होनी चाहिए?

कक्षा-1 और 2: न्यूनतम 6 ‌और अधिकतम 8‌ कक्षा-3: न्यूनतम 7 ‌और अधिकतम 9‌ ‌‌कक्षा-4: न्यूनतम 8 ‌और अधिकतम 10 ‌‌‌कक्षा-5: न्यूनतम 9 ‌और अधिकतम 11‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌कक्षा-6: न्यूनतम 10 ‌और अधिकतम 12‌ ‌ ‌ ‌ ‌कक्षा-7: न्यूनतम 11 ‌और अधिकतम 13‌ ‌कक्षा-8: न्यूनतम 12 ‌और अधिकतम 14 ‌कक्षा-9: न्यूनतम 13 ‌वर्ष और अधिकतम 15 कक्षा-10 दस: न्यूनतम 14 ‌वर्ष और अधिकतम 16‌ कक्षा 11 और 12 के लिए न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

Advertisement

चयन

रजिस्ट्रेशन के बाद केंद्र विद्यालय में चयन कैसे होगा?

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10 में नए एडमिशन लेने के लिए छात्रों का कक्षा नौ में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। बता दें कि कक्षा 12 में एडमिशन के लिए भी कक्षा 11 में इतने ही अंक लाने होंगे। इसके साथ ही कक्षा दो से आठ तक में एडमिशन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। हालांकि, कक्षा नौ में एडमिशन के लिए छात्र को टेस्ट देना होगा।

रजिस्ट्रेशन

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए 'Click here for registration' के लिंक पर क्लिक करें। अब सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें। इसके बाद आप बच्चे का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि जानकारी भरकर सबमिट करें। अब दोबारा बाद लॉग इन कर मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट करें। इसके बाद सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट निकाल लें।

Advertisement