Page Loader
Retail management में बनाएं करियर, जानें क्या हैं विकल्प
रिटेल मैनेजमेंट में कैसे बनाएं करियर?

Retail management में बनाएं करियर, जानें क्या हैं विकल्प

लेखन तौसीफ
May 17, 2022
06:14 pm

क्या है खबर?

बढ़ती आबादी के साथ-साथ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने तमाम क्षेत्रों में वृद्धि प्रदान की है। रिटेल बिजनेस ऐसा ही एक क्षेत्र है और अपने ग्राहकों तक सीधी पहुंच बनाने के लिए अब छोटी-बड़ी सभी कंपनियां रिटेल बिजनेस के क्षेत्र में उतर रही हैं। इसके कारण अब इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इस क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकते हैं।

रिटेल

रिटेल मैनेजमेंट क्या होता है?

रिटेल मैनेजमेंट में स्टोर्स से ग्राहक को उनके इस्तेमाल के लिए जरूरत की वस्तुएं खरीदने में मदद करना सिखाया जाता है। इसमें ग्राहकों को रिटेल स्टोर में आमंत्रित करने से लेकर उन्हें खरीदारी की सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने से जुड़े अनेक कार्य शामिल होते हैं। रिटेल मैनेजमेंट ग्राहक की संतुष्टि और समय की बचत को सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी तय करता है कि आपकी मदद से ग्राहक अपनी पसंद की वस्तुएं खरीद सकें।

एडमिशन

कक्षा 12 पास करने के बाद इन कोर्स का कर सकते हैं चयन

रिटेल मैनेजमेंट में करियर बनाने के इच्छुक छात्र का कक्षा 12 पास होना अनिवार्य है। इसके बाद वह रिटेल मैनेजमेंट में डिप्लोमा, रिटेल मैनेजमेंट में स्नातक, फैशन रिटेल मैनेजमेंट में स्नातक, रिटेल मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA), रिटेल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा, फैशन रिटेल मैनेजमेंट में PG डिप्लोमा, रिटेल स्टोर मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स और रिटेल स्टोर मैनेजमेंट में एडवांस सर्टिफिकेट जैसे कोर्स कर सकते हैं।

एडमिशन

रिटेल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए इन टॉप संस्थानों में ले सकते हैं एडमिशन

नार्सी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज (NIMS), मुंबई बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज, नोएडा पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन, नई दिल्ली इंडियन रिटेल स्कूल, नई दिल्ली मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन (MICA), अहमदाबाद वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट (IISWBM), कोलकाता IITM बिजनेस स्कूल, मुंबई बीके स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, गुजरात यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद

विकल्प

रिटेल मैनेजमेंट कोर्स के बाद करियर विकल्प क्या हैं?

कोर्स पूरा करने के बाद आप स्टोर मैनेजर बनकर किसी व्यक्तिगत स्टोर और वहां के दैनिक कार्यों के मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा आप रिटेल मर्चेंडाइजर्स बन सकते हैं। रिटेल मर्चेंडाइजर्स का काम रिटेल शॉप के लिए सभी सामग्री का रेट तय करना और खरीदारी करना है। उन्हें ग्राहकों की आवश्यकताओं की समझ होनी चाहिए। इसके अलावा आप लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस मैनेजर और रिटेल कम्युनिकेशन मैनेजर जैसे पदों पर भी काम कर सकते हैं।