NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSESSB: उत्तर प्रदेश PGT के नतीजे घोषित, कॉलेज चुनने के लिए लिंक भी हुआ एक्टिव
    अगली खबर
    UPSESSB: उत्तर प्रदेश PGT के नतीजे घोषित, कॉलेज चुनने के लिए लिंक भी हुआ एक्टिव
    UPSESSB PGT से कुल 700 रिक्तियों को भरा जाएगा

    UPSESSB: उत्तर प्रदेश PGT के नतीजे घोषित, कॉलेज चुनने के लिए लिंक भी हुआ एक्टिव

    लेखन तौसीफ
    Oct 28, 2021
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) परिणाम 2021 आज यानी 28 अक्टूबर, 2021 को घोषित कर दिया गया है।

    इस लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

    योग्य उम्मीदवार अब साक्षात्कार पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं और पसंद का कॉलेज भी भर सकते हैं।

    बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 700 रिक्तियों को भरा जाएगा।

    परिणाम

    किन विषयों के नतीजे जारी हुए?

    UPSESSB PGT के जिन विषयों के नतीजे जारी हुए हैं उनमें गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, जीव विज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन शामिल हैं।

    बता दें माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 10 विषयों की लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त, 2021 को आयोजित की थी।

    लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अक्तूबर से 26 अक्तूबर, 2021 के बीच आयोजित किया गया था।

    प्रक्रिया

    PGT नतीजे कैसे देखें?

    सबसे पहले UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाएं।

    होम पेज पर, 'Submit college preference list and download interview letter for PGT exam 2021' लिंक पर क्लिक करें।

    नीचे स्क्रॉल करें और अपना रोल नंबर व वेरिफिकेशन कोड टाइप करके लॉग-इन करें।

    अब प्रोसीड पर क्लिक करें।

    इसके बाद स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश PGT परिणाम 2021 खुल जाएगा।

    अब अपने नतीजे चेक करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

    कॉलेज का चुनाव

    कॉलेज चुनने के लिए लिंक हुआ एक्टिव

    UP PGT नतीजे घोषित होने के बाद कॉलेज की च्वाइस फीलिंग भी शुरू हो गई है।

    लिखित परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक वेबसाइट पर जाकर अपने पसंद का कॉलेज चुन सकते हैं।

    इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने और च्वाइस फीलिंग का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।

    अभ्यर्थियों को 29 अक्टूबर तक संस्थाओं के प्रिफेरेंस का ऑनलाइन विकल्प भरना होगा।

    प्रिफेरेंस भरने का लिंक चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    TGT परीक्षा

    TGT परीक्षा परिणाम भी हुए घोषित

    UPSESSB ने कल रात प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।

    बोर्ड ने विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला, अंग्रेजी, कृषि, शारीरिक शिक्षा, कॉमर्स, सिलाई, उर्दू, संगीत और जीव विज्ञान विषयों का रिजल्ट जारी किया है।

    उम्मीदवार अपने नतीजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    बता दें कि TGT 2021 के 12,603 पदों की परीक्षा 7 व 8 अगस्त को हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    परीक्षा परिणाम
    शिक्षक योग्यता परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ: किसान आंदोलन और त्योहारों को देखते हुए 8 नवंबर तक धारा 144 लागू लखनऊ
    लखीमपुर खीरी: कैसे राकेश टिकैत ने सरकार और किसानों के बीच समझौते में निभाई अहम भूमिका? राकेश टिकैत
    लखीमपुर खीरी हिंसा: महाविकास अघाड़ी सरकार ने 11 अक्टूबर को किया महाराष्ट्र बंद का आह्वान शिवसेना समाचार
    लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया; पीड़ित परिवारों से मिले राहुल और प्रियंका राहुल गांधी

    परीक्षा परिणाम

    CBSE 12th Result 2019: दृष्टिहीन छात्र ने दिखाया अपना हुनर, प्राप्त किए 82% नंबर CBSE
    बिना हाथों के भी इस छात्र ने CBSE 10वीं में स्कोर किए 72%, जानें कैसे CBSE
    परीक्षा के समय बार-बार फोन करती थी गर्लफ्रेंड, फेल हुआ तो मांगी साल भर की फीस महाराष्ट्र
    JEE Main April Result 2019: पेपर-2 का रिजल्ट हुआ जारी, जानें किसके आए 100 पर्सेंटाइल शिक्षा

    शिक्षक योग्यता परीक्षा

    UPTET Result 2018: आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी होगा परिणाम, ऐसे करें चेक उत्तर प्रदेश
    UPTET Result 2018: जारी हुआ उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा का रिजल्ट, यहां से देखें उत्तर प्रदेश
    CTET 2019 के लिए जारी हुई परीक्षा तिथि, जानें कब होगी परीक्षा शिक्षा
    CTET 2019: आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025