NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / PCM के छात्रों के लिए DU प्रदान करता है ये लोकप्रिय पाठ्यक्रम, जानें
    करियर

    PCM के छात्रों के लिए DU प्रदान करता है ये लोकप्रिय पाठ्यक्रम, जानें

    PCM के छात्रों के लिए DU प्रदान करता है ये लोकप्रिय पाठ्यक्रम, जानें
    लेखन मोना दीक्षित
    May 31, 2019, 09:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    PCM के छात्रों के लिए DU प्रदान करता है ये लोकप्रिय पाठ्यक्रम, जानें

    दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे अधिक मांग वाले शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में छात्र इसमें प्रवेश लेते हैं। जिनमें साइंस स्ट्रीम के छात्र भी शामिल हैं। PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित) से 12वीं पास करने वाले छात्रों के पास करियर के कई विकल्प हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय साइंस स्ट्रीम में भी कई तरह के पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इस लेख में हमने PCM के छात्रों के लिए कुछ लोकप्रिय DU पाठ्यक्रम बताएं हैं।

    DU प्रदान करता है इंजीनियरिंग कोर्स

    हालांकि 12वीं के बाद PCM छात्रों के पास कई विकल्प हैं, जिसमें इंजीनियरिंग गैर-चिकित्सा साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प है। दिल्ली विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग में रुचि रखने वालों के लिए बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। विश्वविद्यालय का क्लस्टर इनोवेशन सेंटर सूचना प्रौद्योगिकी और गणितीय नवाचार (ITMI) में BTech प्रदान करता है, जबकि शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में BTech प्रदान करता है।

    कर सकते हैं विभिन्न विषयों में B.Sc (जनरल/ऑनर्स) पाठ्यक्रम

    DU विभिन्न विषयों में तीन वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (जनरल और ऑनर्स दोनों) भी प्रदान करता है। PCM वाले छात्र B.Sc (जनरल/ऑनर्स) फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमैटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, फिजिकल साइंस/एप्लाइड फिजिकल साइंसेज, एप्लाइड साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, होम साइंस, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री और फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस जैसे कोर्स के लिए जा सकते हैं। अन्य दिलचस्प और तकनीक से संबंधित पाठ्यक्रमों में B.Sc (जनरल/ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, पॉलिमर साइंस और फूड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

    कंप्यूटर साइंस में BA प्रोग्राम एक और दिलचस्प कोर्स है

    दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन साल का कंप्यूटर साइंस में BA पाठ्यक्रम (एप्लीकेशन एंड डिसिप्लिन कोर्स) एक और दिलचस्प कोर्स है, जिसे PCM छात्र चुन सकते हैं। 12वीं में न्यूनतम 50% नंबर वाले अभ्यर्थी प्रवेश लेने के पात्र हैं।

    B.Com पाठ्यक्रम भी है काफी लोकप्रिय

    B.Com पाठ्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में से एक हैं। आपको बता दें कि PCM 12वीं में न्यूनतम 40% नंबर प्राप्त करने वाले छात्र B.Com (सामान्य) के लिए पात्र हैं। साथ ही जिन्होंने गणित/व्यावसायिक गणित में कम से कम 45% नंबर प्राप्त किए हैं, वे B.Com (ऑनर्स) के लिए पात्र हैं। DU BA (ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स भी प्रदान करता है, जिसके लिए गणित और अंग्रेजी सहित चार पेपरों में 60% नंबरों प्राप्त करने वाले छात्र पात्र हैं।

    DU प्रदान करता है BMS, BBA-FIA जैसे पाठ्यक्रम

    DU में अन्य पाठ्यक्रमों के अलावा BMS, BBA-FIA जैसे व्यवसाय और प्रबंधन पाठ्यक्रम भी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय व्यवसाय और प्रबंधन से संबंधित पाठ्यक्रम जैसे बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनालिसिस (BBA-FIA) भी प्रदान करता है। इसके लिए उम्मीदवार के 12वीं में अंग्रेजी और गणित सहित चार विषयों में न्यूनतम 60% नंबर होने चाहिए। इसमें ग्रुप जॉइंट एडमिशन टेस्ट (JAT) के जरिए ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू के बाद एडमिशन दिया जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    शिक्षा

    दिल्ली

    कौन हैं देश के नए विदेश मंत्री जयशंकर और क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें चुना, जानें चीन समाचार
    DU इन छात्रों को प्रदान करेगी पूरी स्कॉलरशिप, जानें शिक्षा
    मोदी के नए मंत्रिमंडल के बारे में हर जरूरी बात, जो आपको जाननी चाहिए बिहार
    PCB से 12वीं करने के बाद DU के इन लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश शिक्षा

    शिक्षा

    Territorial Army Recruitment 2019: स्नातक स्तर के अधिकारी के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    NEET-UG 2019: अब उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए मिलेगा 10% EWS कोटा, जानें NEET
    Indian Navy Recruitment 2019: कैडेट एंट्री के लिए शुरु हुए आवेदन, जानें विवरण नौकरियां
    आज का इतिहास: जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023