NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JEE Advanced 2019: पिछले दस सालों में इन टॉपिक्स से लगातार पूछे गए सवाल, जानें
    अगली खबर
    JEE Advanced 2019: पिछले दस सालों में इन टॉपिक्स से लगातार पूछे गए सवाल, जानें

    JEE Advanced 2019: पिछले दस सालों में इन टॉपिक्स से लगातार पूछे गए सवाल, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    May 24, 2019
    08:35 pm

    क्या है खबर?

    इस साल लगभग 2 लाख 45 हज़ार छात्र 23 IITs में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस के लिए पात्र घोषित किए गए थे। जिसमें से लगभग 01 लाख 73 हज़ार उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकृत किया है।

    JEE एडवांस 27 मई, 2019 (सोमवार) को आयोजित होगी।

    अंतिम समय में परीक्षा की तैयारी के लिए हम आपको आज उन टॉपिक्स के बारे में बताएंगे, जो लगातार 10 साल से पूछे जा रहे हैं।

    #1

    फिजिक्स सेक्शन में रे ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स है काफी लोकप्रिय

    प्रसिद्ध आकाश एजुकेशनल सर्विसेज द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार रे ऑप्टिक्स एंड ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स फिजिक्स में सबसे लोकप्रिय विषय था, क्योंकि पिछले दशक में इस विषय से 30 प्रश्न पूछे गए थे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद 'लॉ ऑफ मोशन और कार्य, ऊर्जा और शक्ति से 26 प्रश्न पूछे गए, और 25 बार 'सिस्टम ऑफ प्रैक्टिस और घूर्णी गतियों से प्रश्न पूछे गए।

    #3

    आर्गेनिक केमिस्ट्री पर दें विशेष ध्यान

    इस बीच सबसे कम पूछे जाने वाले 'काइनेटिक सिद्धांत' और 'ठोस के यांत्रिक गुणों' से क्रमश 5 और 3 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    केमिस्ट्री में 'एल्डिहाइड, किटोन और कार्बोक्जिलिक एसिड, समन्वय यौगिक और 'पी-ब्लॉक तत्व' में से सबसे अधिक प्रश्न आते हैं। इन टॉपिक्स से क्रमशः 40, 32 और 24 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    इसके अलावा दस साल में JEE Advanced परीक्षा में 'रोजमर्रा की जिंदगी में केमिस्ट्री' से केवल एक प्रश्न पूछा गया था।

    जानकारी

    गणित के पूछे जाते हैं ये सवाल

    सभी विषयों में गणित का 'कॉनिक सेक्शन' 55 प्रश्नों के साथ सबसे अधिक पूछा जाने वाला विषय है। इसके बाद 'डेरिवेटिव्स का अनुप्रयोग' से 33 और 'लीनियर प्रोग्रामिंग और प्रोबेबिलिटी' से 30 प्रश्न आते हैं। 'सेट' और 'रिलेशन एंड फंक्शन' से 2-2 प्रश्न आए थे।

    परीक्षा पैटर्न

    क्या है परीक्षा पैटर्न

    JEE Advanced में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको परीक्षा पैटर्न पता होना चाहिए।

    परीक्षा में MCQs आते हैं, जिसमें एक या अधिक सही उत्तर हो सकते हैं।

    उद्देश्य आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective-type) के प्रश्न आते हैं।

    साथ ही परीक्षा में मैट्रिक्स मैच प्रकार के भी प्रश्न पूछे जाते हैं।

    पूर्णांक प्रकार के प्रश्न यानी सबजेक्टिव प्रश्न जिसका उत्तर पूर्णांक या दो दशमलव तक हो सकता है।

    बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

    एडमिट कार्ड

    ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    IIT रुड़की JEE-Advanced 2019 का आयोजन कर रहा है।

    परीक्षा के लिए 20 मई, 2019 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

    JEE Advanced Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

    होमपेज पर उपलब्ध कैंडिडेट पोर्टल के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।

    पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।

    अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा, उसे देखें और डाउनलोड करके एक प्रिंट आउट निकाल लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा

    शिक्षा

    जारी हुआ झारखंड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट, 99.2% के साथ प्रिया राज ने किया टॉप झारखंड
    IIT-H के बाद अब B.Tech (AI) पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए GHRCE को भी मिली मान्यता करियर
    आज का इतिहास: जानें 17 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    DU Admission 2019: दाखिले से पहले ऑनलाइन होगी दस्तावेजों की जांच, जानें दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025