NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी का गांधी परिवार पर निशाना, कहा- टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया नौसेना का युद्धपोत
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी का गांधी परिवार पर निशाना, कहा- टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया नौसेना का युद्धपोत

    प्रधानमंत्री मोदी का गांधी परिवार पर निशाना, कहा- टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया नौसेना का युद्धपोत

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 09, 2019
    10:36 am

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने भाषणों में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

    दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS विराट को निजी टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर उसका अपमान करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि जब राजीव प्रधानमंत्री थे तब INS विराट समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात था, लेकिन इसे गांधी परिवार को लेने के लिए भेजा गया।

    आरोप

    मोदी ने लगाए ये आरोप

    दिल्ली में मोदी ने कहा कि राजीव गांधी अपने कुनबे के लोगों के साथ INS विराट युद्धपोत पर 10 दिनों तक छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। ये लोग 10 दिनों तक एक द्वीप पर रहे और तब तक INS विराट वहीं रूका रहा।

    मोदी ने कहा कि छुट्टी मनाने वाले लोगों में राजीव के ससुराल के लोग भी शामिल थे।

    उन्होंने सवाल किया कि विदेशियों को INS पोत पर ले जाना राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं है।

    ट्विटर पोस्ट

    'निजी छुट्टियों के लिए युद्धपोत का इस्तेमाल'

    Ever imagined that a premier warship of the Indian armed forces could be used as a taxi for a personal holiday?

    One Dynasty did it and that too with great swag.

    Read this and share widely!
    https://t.co/OcqpHsQ8xM

    — Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 8, 2019

    जानकारी

    30 साल सेवा में रहा INS विराट

    भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विराट को 1987 में सेवा में लाया गया था। लगभग 30 साल तक भारत की समुद्री रक्षा में सेवा देने के बाद इसे 2016 में सेवा से अलग कर दिया गया था।

    आरोप

    'सरकार ने किया मेजबानी का इंतजाम'

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांधी परिवार जिस द्वीप पर छुट्टी मनाने गया था वहां उनके लिए सुविधाएं जुटाने का काम सरकार और भारतीय नौसेना के जवानों ने किया था। सेना का एक विशेष हेलिकॉप्टर उनकी सेवा में लगा रहा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वहां का पूरा प्रशासन इन लोगों के मनोरंजन का इंतजाम करता रहा। जब एक परिवार सर्वोच्च हो जाता है तब देश की सुरक्षा दांव पर लग जाती है।

    मामला

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया राजीव गांधी की इस छुट्टी का जिक्र

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में यह नहीं बताया कि वो राजीव गांधी की किस छुट्टी का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन इंडिया टूडे के मुताबिक, राजीव गांधी अपने करीबी लोगों के साथ 31 जनवरी, 1988 को छुट्टियां मनाने बंगाराम आईलैंड गए थे।

    यह कोचीन से 465 किलोमीटर पश्चिम की ओर लक्षद्वीप के पास स्थित है।

    राजीव के साथ छुट्टियों पर उनके ससुराल के लोग, करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और राहुल गांधी के दोस्त मौजूद थे।

    आरोप

    राजीव गांधी को बता चुके हैं भ्रष्टाचारी नंबर एक

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली में बोफोर्स घोटाले की तरफ इशारा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला था।

    उन्होंने कहा, "आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया।"

    मोदी ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह अगले दो चरण का चुनाव राजीव गांधी और बोफोर्स के नाम पर लड़ लें।

    प्रतिक्रिया

    प्रियंका गांधी ने दिया यह जवाब

    प्रधानमंत्री मोदी की इस चुनौती का जवाब प्रियंका गांधी ने दिया। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी और GST पर चुनाव लड़कर दिखाएं।

    प्रियंका ने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, GST पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने देश के नौजवानों से किए थे और धोखा दिया उन पर लड़िए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय जनता पार्टी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, आज से ऐसे करें आवेदन दिल्ली विकास प्राधिकरण
    अब चलते-चलते करें अपना फोन चार्ज, दिल्ली के छात्रों ने बनाया कमाल का डिवाइस चेन्नई
    कांग्रेस ने AAP को दिया चार सीटों पर लड़ने का ऑफर, केजरीवाल के जवाब का इंतजार आम आदमी पार्टी समाचार
    शिक्षा के मामले में दिल्ली के नक्शे-कदम पर चलेंगी उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश की सरकार शिक्षा

    भारतीय जनता पार्टी

    भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे नेताओं पर फेंका गया जूता, आरोपी हिरासत में दिल्ली
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई
    साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा भोपाल
    साध्वी प्रज्ञा के बयान पर चुनाव आयोग को मिली रिपोर्ट, जल्द करेगा नोटिस जारी भोपाल

    राहुल गांधी

    राफेल सौदा: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केंद्र सरकार की आपत्तियां, पुनर्विचार याचिकाओं पर होगी सुनवाई केके वेणुगोपाल
    कांग्रेस का दावा- अमेठी में स्नाइपर गन के निशाने पर थे राहुल गांधी उत्तर प्रदेश
    रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी का हमला, कहा- अजेय नहीं हैं मोदी उत्तर प्रदेश
    स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, कार्रवाई की मांग दिल्ली

    कांग्रेस समाचार

    प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, शिवसेना में हुईं शामिल मुंबई
    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने दिल्ली में घोषित किए उम्मीदवार, शीला दीक्षित और माकन को मिला टिकट दिल्ली
    राफेल मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का गलत प्रयोग करने के लिए राहुल ने जताया खेद नरेंद्र मोदी
    राहुल का अमेठी से नामांकन वैध, ब्रिटिश नागरिक होने का किया गया था दावा राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025