LOADING...
UGC NET June 2019: सिलेबस में हुआ बदलाव, यहां से प्राप्त करें नया सिलेबस

UGC NET June 2019: सिलेबस में हुआ बदलाव, यहां से प्राप्त करें नया सिलेबस

Mar 06, 2019
05:26 pm

क्या है खबर?

NTA ने इस साल जून में आयोजित होने वाली NET परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। ये एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो भारतीय विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा 20 जून, 21 जून, 24 जून, 25 जून, 26 जून, 27 जून और 28 जून, 2019 को आयोजित कराई जाएगी। NET June Exam 2019 के लिए सिलेबस में बदलाव किए गए हैं। आइए देखें नया सिलेबस।

सिलेबस

दोनों पेपर के सिलेबस में हुआ बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NET में दो पेपर, पेपर I और पेपर II होता है। पेपर I सामान्य जागरूकता का होता है और पेपर II वैकल्पिक पेपर होता है, जो उम्मीदवारों द्वारा चुना जाता है। दोनों ही पेपर के सिलेबस में बदलाव किया गया है। कुछ बदलाव पेपर I (सामान्य जागरूकता) और पेपर II (वैकल्पिक पेपर) के सभी विषयों में किए गए हैं। नया सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परीक्षा पैटर्न

क्या है परीक्षा पैटर्न

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेपर I में 100 नंबर के लिए 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर II में 200 नंबर के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर में प्रत्येक प्रश्न दो नंबर के लिए होगा। पेपर ऑनलाइन मोड में होगा। प्रश्नों का प्रकार विषयनिष्ठ (Objective) होगा। उम्मीदवारों को पेपर I हल करने के लिए एक घंटे का समय और पेपर II हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

पेपर I

पेपर I में दस यूनिट से आएंगे सवाल

पेपर I के सिलेबस में दस यूनिट शामिल हैं। यूनिट 1, शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude) से टीचिंग, शिक्षार्थी की विशेषताएँ, शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting teaching related to), उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण के तरीके, शिक्षण सहायता प्रणाली और मूल्यांकन प्रणाली के प्रश्न पूछे जाएंगे। यूनिट 2, रिसर्च एप्टीट्यूड में से रिसर्च, रिसर्च के तरीके, स्टेप्स ऑफ़ रिसर्च, थीसिस और लेख लेखन, रिसर्च में ICT के अनुप्रयोग और रिसर्च एथिक्स पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

सवाल

यूनिट तीन से दस तक में से पूछे जाएंगे ये सवाल

यूनिट तीन से कॉम्प्रेशन (Comprehension) के सवाल पूछे जाएंगे। यूनिट चार से संचार (Communication) के सवाल पूछे जाएंगे। यूनिट पांच से गणित रीजनिंग और एप्टीट्यूड के सवाल पूछे जाएंगे। यूनिट छह से लॉजिकल रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। यूनिट सात से डाटा इंटरप्रिटेशन के सवाल आएंगे। यूनिट आठ से सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के सावल पूछे जाएंगे। यूनिट नौ से लोग, विकास और पर्यावरण के सवाल आएंगे। यूनिट दस से उच्च शिक्षा प्रणाली (Higher Education System) केे सवाल होंगे।

तैयारी

कैसे करें तैयारी

उम्मीदवारों को UGC NET June 2019 को पास करने के लिए सही तरह से तैयारी करनी होगी। उम्मीदवारों को उच्च स्कोर करने के लिए नए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। इसमें एक विशाल पाठ्यक्रम शामिल है। उम्मीदवारों को एक ऐसा टाइम टेबल बनाना चाहिए, जो पूरे पाठ्यक्रम को कवर करे। आप जल्दी रिवीजन करने के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं। नियमित रूप से पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करने चाहिए और मॉक टेस्ट देना चाहिए।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें प्रत्येक पेपर का सिलेबस

आपको बता दें कि उम्मीदवार अपडेट किया गया सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अपडेट सिलेबस देख सकते हैं। अपडेट सिलेबस देखने के लिए यहां क्लिक करें।