
मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब में फिर हुए शामिल, इतनी हुई उनकी संपत्ति
क्या है खबर?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी एक बार फिरब्लूमबर्ग के 100 अरब डॉलर (लगभग 8,470 अरब रुपये) की संपत्ति वाले क्लब में शामिल हो गए हैं।
शेयर बाजार में तेजी से उनकी संपत्ति 81 अरब डॉलर (लगभग 6,860 अरब रुपये) से बढ़कर अब 100 अरब डॉलर (लगभग 8,470 अरब रुपये) से ऊपर पहुंच गई है।
यह बढ़त रिलायंस और जियो फाइनेंशियल के शेयरों में उछाल से हुई है। अब वह दुनिया के 16 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।
अडाणी
अडाणी, मित्तल और सांघवी की दौलत में भी इजाफा
भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी की संपत्ति भी बढ़ी है। मार्च में उनकी संपत्ति 63 अरब डॉलर (लगभग 5,330 अरब रुपये) थी, जो अब 77.5 अरब डॉलर (लगभग 6,550 अरब रुपये) हो गई है।
सुनील मित्तल की संपत्ति 27.4 अरब डॉलर (लगभग 2,320 अरब रुपये) और दिलीप सांघवी की 28.8 अरब डॉलर (लगभग 2,440 अरब रुपये) हो गई है।
अडाणी अभी रिकॉर्ड से 57 प्रतिशत नीचे हैं, लेकिन मित्तल और सांघवी लगभग अपने उच्च स्तर पर हैं।
जिंदल
जिंदल, दमानी और नादर की दौलत में जोरदार उछाल
भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की संपत्ति 36.4 अरब डॉलर (लगभग 3,080 अरब रुपये) हो गई है, जो 4.6 अरब डॉलर (लगभग 390 अरब रुपये) की बढ़त है।
राधाकिशन दमानी की संपत्ति 31.7 अरब डॉलर (लगभग 2,680 अरब रुपये) और शिव नादर की 22.8 अरब डॉलर (लगभग 1,930 अरब रुपये) पहुंच गई है।
हालांकि, तीनों अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से पीछे हैं, लेकिन इनकी संपत्ति में हुई बढ़त निवेशकों का भरोसा दर्शाती है।
अन्य
कुछ अरबपति पिछड़ रहे हैं अब भी पीछे
कई दिग्गज अरबपति अभी भी अपने पुराने शिखर से काफी पीछे हैं।
जाइडस के पंकज पटेल 12.3 अरब डॉलर (लगभग 1,040 अरब रुपये) और DLF के केपी सिंह 20.9 अरब डॉलर (लगभग 1,770 अरब रुपये) से अब 45 प्रतिशत नीचे हैं। साइरस पूनावाला 27 प्रतिशत और लोढ़ा-वाडिया जैसे दिग्गज 22 प्रतिशत नीचे हैं।
हालांकि, इंडिगो के गंगवाल-भाटिया और कोटक बैंक के उदय कोटक अब पूरी तरह उबर चुके हैं और उनकी संपत्ति फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।