NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राधिका मर्चेंट सोने के धागों से बने लहंगे में हुईं विदा, खानदानी गहने भी चर्चा में
    अगली खबर
    राधिका मर्चेंट सोने के धागों से बने लहंगे में हुईं विदा, खानदानी गहने भी चर्चा में
    राधिका मर्चेंट का लहंगा असली सोने से हुआ तैयार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rheakapoor)

    राधिका मर्चेंट सोने के धागों से बने लहंगे में हुईं विदा, खानदानी गहने भी चर्चा में

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 13, 2024
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की खबरों से बॉलीवुड गलियारे भी गुलजार हैं। 12 जुलाई को राधिका-अनंत शादी के बंधन में बंधे।

    शादी के दिन बारात से लेकर फेरे लेने तक के लिए राधिका मर्चेंट ने बेहद खूबसूरत लहंगे और गहने पहने थे, लेकिन उन्होंने विदाई के लिए जो लहंगा पहना, उसमें उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी।

    आइए जानते हैं राधिका का यह लहंगा किसने तैयार किया और इसकी खासियत क्या है।

    डिजाइनिंग

    मनीष मल्होत्रा ने किया डिजाइन

    राधिका के लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया। इस पर सूर्योदय के दौरान दिखने वाले रंगों को कैद करने की कोशिश की गई यानी आपको इस पर कभी रोशनी में सुर्ख लाल रंग दिखेगा, कभी नारंगी तो कभी पीला।

    लहंगे के शाही लगने की वजह इस पर असली सोने के धागों से हुई सुनहरी कढ़ाई, वहीं ब्लाउज पर भी सोने की तारों से पारंपरिक कारचोबी कढ़ाई थी। इसकी कारीगरी 19वीं सदी की गुजरात में मशहूर सिलाई से प्रेरित थी।

    गहने

    राधिका ने पहने खानदानी गहने

    राधिका ने जालीदार डिजाइन वाला घूंघट और बुना हुआ बनारसी दुपट्टा पहना था।

    अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक चोकर और हीरे का हार पहना था। राधिका ने जो चोकर पहना था, वो उनकी बड़ी बहन अंजली मर्चेंट का था, जो उन्होंने 2020 में अपनी शादी में पहना था।

    राधिका के हाथों में हीरे की चूड़ियां और कंगन थे।

    राधिका ने जितने भी गहने पहने थे, वो मर्चेंट परिवार के खानदानी गहने हैं।

    लहंगा

    शादी के लिए इन्होंने डिजाइन किया था राधिका का लहंगा

    शादी में राधिका ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे में भी वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

    उनका शादी का जोड़ा 'पनेतर' का पारंपरिक रूप था, जो दुल्हन द्वारा लाल और सफेद कपड़े पहनने की एक गुजराती परंपरा है।

    इसमें एक लटकता हुआ घाघरा था। लाल रंग के 3 बॉर्डर वाले घाघरे को बेहतरीन नक्शी, सादी और जरदोजी के काम से सजाया गया था।

    समारोह

    13 जुलाई को होगा शुभ आशीर्वाद समारोह

    दूसरी ओर अनंत ने शादी के लिए लाल और सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी।

    अनंत और राधिका की 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

    उनके 'शुभ विवाह' के बाद आज 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' और 14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' या शादी का रिसेप्शन होगा।

    15 जुलाई को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राधिका मर्चेंट
    अनंत अंबानी
    मुकेश अंबानी
    मनीष मल्होत्रा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    राधिका मर्चेंट

    कंगना रनौत ने अंबानी के समारोह में नाचने-गाने वाले सितारों पर साधा निशाना, कहीं ये बातें बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को दीं शभुकामनाएं, साझा किया खूबसूरत वीडियो  करण जौहर
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए करण जौहर? करण जौहर
    सोने के धागों से बना था राधिका मर्चेंट का दुपट्टा, तैयार करने में लगे छह महीने  अनंत अंबानी

    अनंत अंबानी

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी शकीरा  शकीरा
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में मिलेंगे देसी व्यंजन, जानिए कौन-कौन हुआ शामिल  मुकेश अंबानी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले होगी खास पूजा, जानिए कब नीता अंबानी
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण पत्र आया सामने, इस दिन होगा 'शुभ विवाह'  राधिका मर्चेंट

    मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल भेज मांगे 20 करोड़ रुपये मुंबई पुलिस
    मुकेश अंबानी को हफ्ते में तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली, मांगे 400 करोड़ मुंबई
    मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार तेलंगाना
    अंबानी परिवार के बेडे में शामिल हुई रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, ये है इसकी खासियत  नीता अंबानी

    मनीष मल्होत्रा

    कंगना रनौत के बाद BMC ने मनीष मल्होत्रा को भेजा नोटिस, दिया सात दिन का वक्त बॉम्बे हाई कोर्ट
    कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां शुरू, मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी अभिनेत्री कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी का जोड़ा 6,700 घंटे और 200 कारीगरों की मेहनत से हुआ तैयार  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025