Page Loader
अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया से बोले- हम साथ मिलकर अपने सपनों का घर बनाएंगे, वीडियो वायरल
राधिका मर्चेंट ने अंग्रेजी में पढे़ वचन

अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया से बोले- हम साथ मिलकर अपने सपनों का घर बनाएंगे, वीडियो वायरल

Jul 13, 2024
06:56 pm

क्या है खबर?

राधिका मर्चेंट और देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। दुनियाभर के सितारों से सजी महफिल के बीच उन्होंने शादी के मंडप पर अग्नि को साक्षी मानते हुए सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। राधिका-अनंत ने मंडप पर वचन पढ़े। उनका एक दिल छू लेना वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं राधिका-अनंत ने एक-दूसरे से क्या वादा किया।

वचन

राधिका ने दिया ये वचन

राधिका ने वादा कि उनका घर एक सुरक्षित जगह होगा, जो प्यार, अहसास और साथ से भरा होगा। दूसरी ओर अनंत ने उनके साथ सपनों का घर बनाने का वादा किया। सामने आए वीडियो में राधिका भावुक होकर अनंत को अंग्रेजी में वचन देती हैं, "हमारा घर सिर्फ रहने के लिए एक जगह नहीं होगी। उसमें हमारे प्यार और साथ की भावना होगी। हम जहां भी साथ होंगे, वो हमारा घर होगा।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

वादा

अनंत ने हिंदी में ली प्रतिज्ञा

उधर अनंत हिंदी में कहते हैं, "राधिका, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से मैं प्रतिज्ञा लेता हूं हम साथ मिलकर अपने सपनों का खूबसूरत घर बनाएंगे। हमारा घर सिर्फ रहने के लिए चार दीवारी का नहीं बना होगा। हमारे घर में सिर्फ प्यार होगा। हम चाहें जहां रहें, वही हमारा घर होगा।" आज 13 जुलाई को अनंत और राधिका का 'शुभ आशीर्वाद' समारोह है, जिसमें शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में मेहमानों का आना शुरू हो गया है।