Page Loader
रिलायंस AGM में आज हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं, जानिए कब और कैसे देखें लाइवस्ट्रीम 
रिलायंस इंडस्ट्रीज AGM दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी

रिलायंस AGM में आज हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं, जानिए कब और कैसे देखें लाइवस्ट्रीम 

Aug 28, 2023
09:08 am

क्या है खबर?

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आज अपनी 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित करेगी। स्टॉक एक्सचेंजों पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के शेयरों की लिस्टिंग के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की यह पहली AGM होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज AGM दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ट्विटर (X), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब हैंडल पर जाकर लाइव देख सकते हैं।

घोषणाएं

रिलायंस इंडस्ट्रीज AGM में आज हो सकती हैं ये घोषणाएं

रिलायंस इंडस्ट्रीज AGM 2023 में आज कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी दे सकती है। जियो 5G रोल आउट और प्रीपेड प्लान पर कंपनी अपडेट दे सकती है। जियो एयरफाइबर और जियोबुक की लॉन्च तिथि की भी घोषणा आज की जा सकती है। इसके साथ ही कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्रोजेक्ट को लेकर भी अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दे सकती है।

अन्य  घोषणाएं

अन्य संभावित घोषणाएं

6 अगस्त, 2023 को जारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में अंबानी ने जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने की आवश्यकता और रिलायंस की तरफ से स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर जोर दिया है। इससे उम्मीद है कि आज AGM में जलवायु परिवर्तन के प्रति रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रतिबद्धता को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त रिलायंस जियो और फ्यूचर रिटेल के IPO को लेकर भी घोषणा होने की संभावना है।