Page Loader
दुनियाभर में कर्मचारियों की छंटनी जारी, इस साल इतनों ने गंवाई नौकरी
दुनियाभर में कर्मचारियों की छंटनी जारी है (तस्वीर: फ्रीपिक)

दुनियाभर में कर्मचारियों की छंटनी जारी, इस साल इतनों ने गंवाई नौकरी

Oct 31, 2024
12:59 pm

क्या है खबर?

इस साल कई बड़ी टेक कंपनियां खर्च कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही हैं। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के मुताबिक, 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक दुनियाभर की 484 कंपनियों ने 1.42 लाख से अधिक कर्मचारियों को निकाला। इनमें ऐपल और इंटेल जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं, जो आर्थिक दबाव के कारण लागत घटाने के प्रयास कर रही हैं। छंटनी का उद्देश्य कंपनियों की वित्तीय स्थिति को संतुलित करना है।

छंटनी

इन कंपनियों ने की कर्मचारियों की छंटनी

सिस्को ने इस साल 4,200 से अधिक कर्मचारियों को निकाला है, जबकि अमेजन ने 400 लोगों की छंटनी की है। भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट ने 1,400 कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है। पैरामाउंट ग्लोबल ने 800 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी है, वहीं नोकिया ने भारत में लगभग 250 लोगों की छंटनी की। आर्थिक दबाव के कारण ये सभी कंपनियां खर्च कम करने के लिए छंटनी कर रही हैं।

छंटनी

अगस्त में 27,000 कर्मचारियों की गई नौकरी

इसी साल अगस्त में इंटेल, IBM, और सिस्को जैसी बड़ी कंपनियों ने छंटनी की, जिससे 27,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरियां गईं। ऐपल ने अपने सेवा समूह में 100 कर्मचारियों को निकाला है। इंटेल ने 15 प्रतिशत कार्यबल घटाते हुए 15,000 कर्मचारियों को हटाने की योजना बनाई है। डेल ने भी करीब 12,500 कर्मचारियों की छंटनी की है। कुछ अन्य कंपनियां भी लागत कम करने के उद्देश्य से छंटनी कर रही हैं।