Page Loader
गूगल ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर
गूगल ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी, इन विभागों पर पड़ा असर

Apr 30, 2024
10:26 am

क्या है खबर?

टेक सेक्टर में काम करने वाले बहुत से कर्मचारियों के लिए पिछले साल के तरह यह साल भी अब तक काफी बुरा रहा है, क्योंकि इस साल भी टेक सेक्टर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। गूगल ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। टेक क्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज कंपनी ने इस बार पायथन, डार्ट और फ्लटर समेत कुछ अन्य टीमों से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

 संख्या 

प्रभावित कर्मचारियों की संख्या ज्ञात नहीं

कंपनी ने इन कर्मचारियों की छंटनी अपने पुनर्गठन योजना के तहत की है। इस छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या को लेकर गूगल की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के एक प्रवक्ता का कहना है कि इस कदम से कंपनी अपनी कार्य क्षमता और अधिक कुशल बनाना चाहती है। बता दें कि 2024 के पहले 4 महीनों में गूगल अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है।

छंटनी

आगे भी होगी छंटनी

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने इस साल की शुरुआत में ही कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि 2024 में अलग-अलग चरणों में कर्मचारियों की छंटनी होगी। कंपनी ने पिछले साल अपने अलग-अलग विभागों से वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। हाल ही में कंपनी ने लगभग 50 ऐसे कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया है, जो इजरायल के साथ उसके सौदे का प्रदर्शन कर विरोध कर रहे थे।