Page Loader
इंटेल ने की 15,000 कर्मचारियों की छंटनी, इस वजह से उठाया कदम
इंटेल ने की 15,000 कर्मचारियों की छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

इंटेल ने की 15,000 कर्मचारियों की छंटनी, इस वजह से उठाया कदम

Aug 02, 2024
10:09 am

क्या है खबर?

चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी इंटेल ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इंटेल ने अपनी नई छंटनी के तहत कर्मचारियों की संख्या में 15 प्रतिशत की बड़ी कटौती की है, जिससे कंपनी के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले 15,000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। यह दशकों में सबसे बड़ी छंटनी है। बता दें, चिप निर्माता कंपनी वर्तमान में लगभग 1.10 लाख लोगों को रोजगार देती है।

वजह

इंटेल ने क्यों की कर्मचारियों की छंटनी?

इंटेल अपने खर्च में बड़े स्तर पर कटौती करना चाहती है, इसीलिए कंपनी ने हजारों की संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकलने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को इस पुनर्गठन योजना से 2025 में 10 अरब डॉलर (लगभग 837 अरब रुपये) तक की बचत का अनुमान है। नौकरी में कटौती की घोषणा के बाद, इंटेल के शेयर में घंटों के बाद के कारोबार में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

छंटनी

इससे पहले भी कंपनी ने की थी छंटनी

यह पहली बार नहीं है, जब इंटेल ने अपने खर्च को कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की हो। 2016 में इंटेल ने एक बड़े पुनर्गठन योजना के रहत अपने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अक्टूबर, 2022 से दिसंबर, 2023 तक, इंटेल ने पहले अपने कर्मचारियों की संख्या में 5 प्रतिशत की कटौती कर दी थी। इसी साल अप्रैल में कंपनी ने अपने सेल्स और मार्केटिंग टीम से कर्मचारियों को निकाला था।