Page Loader
गूगल में फिर हुई छंटनी, कोर टीम के 200 कर्मचारियों को निकाला गया
गूगल ने की 200 कर्मचारियों की छंटनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल में फिर हुई छंटनी, कोर टीम के 200 कर्मचारियों को निकाला गया

May 02, 2024
04:04 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल अपने कर्मचारियों की संख्या में लगातार कटौती कर रही है। CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने हाल ही में अपनी कोर टीम से लगभग 200 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसके साथ ही कंपनी आने वाले दिनों में भारत और मैक्सिको में कुछ पदों को स्थानांतरित भी करेगी। कंपनी ने हाल ही में फ्लटर, डार्ट और पायथन टीमों से भी अपने करीब 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

छंटनी

पिछले साल भी की थी कंपनी ने छंटनी

कंपनी ने पिछले साल अपने अलग-अलग विभागों से वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। हाल ही में कंपनी ने लगभग 50 ऐसे कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया है, जो इजरायल के साथ उसके सौदे का विरोध कर रहे थे। बता दें, गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने इस साल की शुरुआत में ही कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि 2024 में अलग-अलग चरणों में कर्मचारियों की छंटनी होगी।

छंटनी

इस साल टेक सेक्टर से इतने कर्मचारियों की गई नौकरी

दुनियाभर की बड़ी कंपनियां पिछले साल के तरह इस साल भी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच दुनियाभर की लगभग 270 कंपनियों ने 60,000 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। इस साल छंटनी करने वाली इन कंपनियों में गूगल, अमेजन, सिस्को और मोजिला समेत कई अन्य बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं।