NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / गौतम अडाणी के भाई विनोद छठे सबसे अमीर भारतीय, रोजाना कमा रहे 102 करोड़ रुपये
    अगली खबर
    गौतम अडाणी के भाई विनोद छठे सबसे अमीर भारतीय, रोजाना कमा रहे 102 करोड़ रुपये
    गौतम अडाणी के भाई विनोद छठे सबसे अमीर भारतीय

    गौतम अडाणी के भाई विनोद छठे सबसे अमीर भारतीय, रोजाना कमा रहे 102 करोड़ रुपये

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 23, 2022
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर कारोबारी गौतम अडाणी भारत के सबसे और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दौलत जोड़ने के मामले में उनके भाई विनोद अडाणी भी पीछे नहीं हैं।

    दुबई में कारोबार करने वाले विनोद अडाणी 1.69 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के अमीरों में छठे स्थान पर हैं और सबसे अमीर NRI हैं।

    IIFL हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में उन्हें छठे स्थान पर रखा गया है।

    आइये विनोद अडाणी के बारे में बड़ी बातें जानते हैं।

    कमाई

    पिछले साल से रोजाना 102 करोड़ रुपये कमा रहे विनोद

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में अमीरों की सूची में विनोद अडाणी 49वें स्थान पर थे और इस साल अपनी संपत्ति मे 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वो छठे स्थान पर आ गए हैं। 2021 के बाद से उन्होंने रोजाना 102 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

    दोनों अडाणी भाइयों की संपत्ति जोड़ लें तो यह 12,63,400 करोड़ होती है, जो भारत के 10 शीर्ष अमीर व्यक्तियों की संपत्ति का 40 प्रतिशत हिस्सा है।

    व्यापार

    क्या कारोबार करते हैं विनोद अडाणी?

    गौतम अडाणी की तरह ही विनोद भी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करते हैं और फिलहाल दुबई रहते हैं।

    पिछले पांच सालों में विनोद की संपत्ति 9.5 गुना बढ़ी है, जबकि इसी दौरान गौतम की संपत्ति में 15.4 गुना का उछाल दर्ज किया गया है।

    रिच लिस्ट मे 1,103 भारतीयों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 94 NRI है। NRI की सूची में भी विनोद अडाणी सबसे अमीर हैं।

    जानकारी

    मुंबई से शुरू किया था कारोबार

    विनोद अडाणी ने 1976 में मुंबई के भिवंडी से अपना कारोबार शुरू किया था और धीरे-धीरे इसे बड़ा करते गए। आगे चलकर उन्होंने सिंगापुर में अपना दफ्तर खोल लिया और व्यापार शुरू किया।

    यहां कुछ समय रहने के बाद वो दुबई चले गए और यहां चीनी, तेल, एल्युमिनियम, तांबे और लोहे के कबाड़ के क्षेत्र में काम करने लगे।

    यहां उनकी मेहनत रंग लाई और वो एक सफल कारोबारी बन गए। आज उन्हें वैश्विक स्तर पर जाना जाता है।

    सबसे अमीर महिला

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर ने बायोटेक की किरण मजूमदार शॉ को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्यूटी और वेलनेस ई-कॉमर्स नायका की सफल लिस्टिंग के बाद नायर इस साल सबसे अमीर सेल्फ-मेड भारतीय महिला बन गई हैं।

    इस साल नायर और उनके परिवार की संपत्ति में 30,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 345 प्रतिशत बढ़कर 38,700 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुबई
    गौतम अडाणी
    फाल्गुनी नायर

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दुबई

    भारतीय को 115 रुपये के दो आम चुराना पड़ा महँगा, लगा 96 हज़ार रुपये का जुर्माना क्राइम समाचार
    सपने में देखा कि लॉटरी लगी है और अगले ही दिन लगा 23 करोड़ का जैकपॉट कर्नाटक
    नोएडा के इस रेस्टोरेंट में 160 फ़ीट की ऊंचाई पर लें खाने का मजा जर्मनी
    #BirthdaySpecial: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या, शादी में पहनी थी 75 लाख की साड़ी मुंबई

    गौतम अडाणी

    5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में उतर सकता है अडाणी समूह, अंबानी से होगा आमना-सामना अडाणी समूह
    दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा मुकेश अंबानी
    NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप, मीडिया कंपनी ने कहा- फाउंडर्स ने नहीं दी सहमति NDTV
    दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडाणी, शीर्ष तीन में आने वाले पहले एशियाई मुकेश अंबानी

    फाल्गुनी नायर

    नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर बनीं देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025