NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / पसंदीदा कार के लिए करना पड़ेगा इंतजार, इन गाड़ियों पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड
    अगली खबर
    पसंदीदा कार के लिए करना पड़ेगा इंतजार, इन गाड़ियों पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड
    दिवाली में इन कारों के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

    पसंदीदा कार के लिए करना पड़ेगा इंतजार, इन गाड़ियों पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड

    लेखन सोनाली सिंह
    Oct 11, 2021
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप इस दिवाली एक नई गाड़ी घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि इस बार आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

    चिप की कमी की वजह से गाड़ियों की डिलीवरी में देरी हो रही है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग पांच लाख ऑर्डर्स डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं और दिवाली में होने वाली बुकिंग्स की वजह से ये वेटिंग पीरियड और लंबा खिच सकता है।

    तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

    #1

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा की नई XUV700 की लोकप्रियता के बारे में कौन नहीं जानता है।

    बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे में ही XUV700 की 25,000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी और अब तक इसे 50,000 से भी ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी है।

    चूंकि, चिप की कमी अभी भी बरकरार है और महिंद्रा लगभग 3,000 से 4,000 यूनिट्स प्रति माह की प्रोडक्शन ही कर सकती है, इसलिए इसकी डिलीवरी में एक साल से भी ज्यादा का समय लग सकता है।

    #2

    महिंद्रा थार

    ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली महिंद्रा की नई थार की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

    लॉन्चिंग के 12 महीनों में ही इसे 75,000 से ज्यादा की भारी बुकिंग मिली चुकी है।

    अगर आप आज की तारीख में इसकी बुकिंग कराते हैं, तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको अगले साल की दूसरी छमाही तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    इसके कुछ वेरिएंट्स के लिए तो 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड है।

    #3

    हुंडई क्रेटा

    हुंडई सेल्टोस के बाद सितंबर महीने में क्रेटा कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है।

    इतना ही नहीं, इस साल जून में क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी रही चुकी है।

    भारी डिमांड और चिप की कमी की वजह से क्रेटा पर आठ से नौ महीनों तक का वेटिंग चल रहा है। इसके बेस वेरिएंट E ट्रिम के लिए आपको सबसे ज्यादा नौ महीनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    #4

    निसान मैग्नाइट

    सितंबर महीने में निसान द्वारा बेचे गए कुल वाहनों में सबसे ज्यादा बिक्री मैग्नाइट SUV की थी।

    कंपनी को भारत में अपनी मैग्नाइट सब-कॉम्पैक्ट SUV के लिए 65,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं।

    इसके बेस XE और XL वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा नौ महीनों तक की वेटिंग पीरियड है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट XL CVT के लिए सिर्फ एक महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

    भारत में यह चार वेरिएंट्स-XE, XL, XV और XL CVT में उपलब्ध है।

    #5

    मारुति अर्टिगा

    मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली अर्टिगा MPVs (मल्टी पर्पस व्हीकल) के लिए आपको चार से पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वही, इसके VXi CNG वेरिएंट पर सबसे लंबा तकरीबन नौ महीने का वेटिंग पीरियड है।

    अर्टिगा पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरिएंट में आती है, जिसमें 1.3 लीटर डीजल और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है।

    अर्टिगा में स्मार्टप्ले स्टूडियो, डुअल एयरबैग्स, माइल्ड हाइब्रिड इंजन जैसे फीचर मिलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मारुति सुजुकी
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारें
    कार सेल

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट

    मारुति सुजुकी

    नेक्स्ट जनरेशन ऑल्टो की लॉन्चिंग डेट बढ़ी, अब 2022 तक बाजार में आने की उम्मीद ऑटोमोबाइल
    जल्द खरीद लें मारुति की कारें, कंपनी जुलाई तक फिर बढ़ा रही है कीमत ऑटोमोबाइल
    स्पॉट हुई इलेक्ट्रिक हैचबैक वैगन R, काफी अलग है डिजाइन इलेक्ट्रिक वाहन
    चुनिंदा डीलरों पर शुरू हुई 2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो की प्री-बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    डीलरशिप पर दिखी फॉक्सवैगन पोलो मैट वेरिएंट हैचबैक, जल्द होगी लॉन्च फॉक्सवैगन की कारें
    लॉन्च हुई स्कोडा रैपिड मैट एडिशन, कीमत 12 लाख रूपये स्कोडा कार
    2021 जगुआर F-पेस SVR भारत में लॉन्च, कीमत 1.51 करोड़ रुपये जगुआर लैंड रोवर
    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हीरो एक्सट्रीम 200S, मिल सकते हैं ये फीचर्स हीरो मोटोकॉर्प

    महिंद्रा की कारें

    अब कम पैसों में खरीद पाएंगे महिंद्रा स्कॉर्पियो, कंपनी ला रही नया बेस वेरिएंट महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा अल्ट्रोज बनाम महिंद्रा XUV300: दोनों को सुरक्षा के लिए मिली पांच स्टार रेटिंग ऑटोमोबाइल
    2025 तक दो नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी महिंद्रा, किया बड़ा निवेश ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा लेकर आई नई स्कीम, गाड़ी खरीदने के 90 दिन बाद तक दे सकेंगे पैसे भारत की खबरें

    कार सेल

    भारत में लॉन्चिंग के करीब पहुंचीं टेस्ला कारें, चार मॉडल्स को टेस्टिंग एजेंसी से मिली मंजूरी भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुआ किआ सेल्टोस का टॉप-एंड वेरिएंट एक्स-लाइन, जानें कीमत और फीचर्स भारत की खबरें
    हुंडई ने जारी की अपनी सबसे छोटी SUV कैस्पर की तस्वीरें, जानें कब आएगी भारत में? भारत की खबरें
    धाकड़ फीचर्स के साथ हुंडई i20 N-लाइन ने भारत में ली एंट्री, ये होगी कीमत भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025