NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: सबसे विवादित नोबेल पुरस्कार क्यों है शांति का पुरस्कार और ये कब-कब विवादों में रहा?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: सबसे विवादित नोबेल पुरस्कार क्यों है शांति का पुरस्कार और ये कब-कब विवादों में रहा?
    नोबेल शांति पुरस्कार सबसे विवादित नोबेल पुरस्कार है (तस्वीर- nobelprize.org)

    #NewsBytesExplainer: सबसे विवादित नोबेल पुरस्कार क्यों है शांति का पुरस्कार और ये कब-कब विवादों में रहा?

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 06, 2023
    07:48 pm

    क्या है खबर?

    शुक्रवार को 2023 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान किया गया।

    ईरान की पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

    क्या आपको पता है कि सुर्खियों में छाया रहने वाला यह पुरस्कार सबसे अधिक विवादित नोबेल पुरस्कार है।

    आइए आपको बताते हैं कि नोबेल शांति पुरस्कार कब-कब और क्यों विवादों में रहा।

    #1

    बारूद के आविष्कारक की याद में दिया जा रहा शांति पुरस्कार 

    ये सबको पता है कि नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिए जाते हैं।

    हालांकि, ये कम लोगों को पता होगा कि नोबेल ने बारूद का आविष्कार किया था और वह जीवनभर हथियारों से संबंधित तकनीक को बढ़ावा देने के लिए काम करते रहे।

    इसी कारण इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि जिस व्यक्ति ने हथियारों को बढ़ावा दिया और युद्धों से जिसकी किस्मत चमकी, उसके नाम पर सबसे बड़ा शांति पुरस्कार दिया जा रहा है।

    #2

    शांति के सबसे बड़े प्रतीक महात्मा गांधी को आज तक नहीं मिला पुरस्कार

    क्या आपको पता है कि हिंसा से भरी 20वीं सदी में अहिंसा और शांति के सबसे बड़े प्रतीक रहे महात्मा गांधी को आज तक नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया है?

    जी हां, गांधी को 5 बार इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया, लेकिन उन्हें कभी भी ये पुरस्कार नहीं मिला।

    इस कारण भी इस पुरस्कार पर सवाल उठते हैं। इसे पुरस्कार देने वाली समिति के पश्चिमी नामों को तरजीह देने के तौर पर देखा जाता है।

    #3

    1973 में बम बरसाने वाले अमेरिकी विदेश मंत्री को दिया गया पुरस्कार 

    1973 में शांति का नोबेल पुरस्कार वियतनाम युद्ध में सीजफायर से संबंधित पेरिस शांति समझौते की बातचीत में शामिल रहे तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर को दिया गया था।

    हालांकि, समझौते पर बातचीत के दौरान ही किसिंजर ने उत्तरी वियतनाम और कंबोडिया में कई जगहों पर बम बरसाने की मंजूरी दी थी।

    इसके कारण उन्हें शांति पुरस्कार दिए जाने पर गंभीर सवाल उठे थे और इसका विरोध करते हुए नोबेल समिति के 2 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था।

    #4

    1994 में फिलिस्तीनी नेता को पुरस्कार देने पर हुआ विवाद 

    1994 में ओस्लो शांति समझौते के लिए फिलिस्तीन के नेता यासिर अराफात, इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन और इजरायली विदेश मंत्री शिमोन पेरेज को यह पुरस्कार दिया गया।

    कई कारणों से इस पर विवाद हुआ। सबसे बड़ा कारण तो यह रहा कि ओस्लो समझौते के बाद भी इजरायल और फिलिस्तीन का संघर्ष समाप्त नहीं हुआ।

    इसके अलावा फिलिस्तीन मुक्ति संगठन की आतंकी गतिविधियों को समर्थन के कारण अराफात को यह पुरस्कार दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए।

    जानकारी

    2012 में यूरोपीय संघ को पुरस्कार दिए जाने पर भी उठे सवाल 

    2012 में यूरोपीय संघ (EU) को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने पर भी विवाद हुआ। इस पर यह कहकर सवाल उठाए गए कि यूरोपीय देश दूसरे देशों को हथियार बेचकर मुनाफा कमाते हैं और दुनियाभर में संघर्षों को बढ़ावा देते हैं।

    #5

    पुरस्कार देने में जल्दबाजी दिखाने के कारण 2019 में भी हुआ विवाद 

    नोबेल शांति पुरस्कार से संबंधित सबसे ताजा विवाद जल्दबाजी और शांति की इसकी समझ के कारण हुआ।

    दरअसल, 2019 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को एक शांति समझौते के जरिए इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच 20 साल से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।

    हालांकि, एक साल बाद नवंबर, 2020 में ही उन्होंने अपने देश के उत्तरी हिस्से में गृह युद्ध छेड़ दिया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    अभी तक केवल 2 भारतीयों को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। मदर टेरेसा को सामाजिक सेवा के लिए 1979 और कैलाश सत्यार्थी को अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य के लिए 2018 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोबेल पुरस्कार
    नोबेल शांति पुरस्कार
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    नोबेल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी

    नोबेल शांति पुरस्कार

    इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, जानिये कौन रहा विजेता रूस समाचार
    नोबेल शांति पुरस्कार सबसे विवादित पुरस्कार क्यों है और ये कब-कब विवादों में रहा? नोबेल पुरस्कार
    बेलारूस: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एलेस बालियात्स्की को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई यूरोप
    बांग्लादेश: नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को 8.18 करोड़ रुपये टैक्स चुकाने का आदेश बांग्लादेश

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, जानें खास बातें मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: यूट्यूब क्रिएट क्या काम करता है और इससे वीडियो बनाना कैसे होगा आसान? यूट्यूब
    #NewsBytesExplainer: भारत और कनाडा के बीच तनाव से मसूर दाल के व्यापारी क्यों चिंतित?  कनाडा
    #NewsBytesExplainer: भाजपा-JDS गठंबधन के बाद कर्नाटक में कैसे बदलेंगे समीकरण और कांग्रेस पर क्या होगा असर? जनता दल (सेक्युलर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025