NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी
    अगली खबर
    ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी
    ईरान की कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

    ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी

    लेखन गजेंद्र
    संपादन मुकुल तोमर
    Oct 06, 2023
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। इस बार यह पुरस्कार ईरान की अधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया है।

    मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकार और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वह फिलहाल ईरान की जेल में बंद हैं।

    इस बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 351 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली बार नोबेल शांति पुरस्कार वर्ष 1901 में दिया गया था।

    शख्सियत

    कौन हैं नरगिस मोहम्मदी?

    नरगिस मोहम्मदी ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और डिफेंडर ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर (DHRC) की उपाध्यक्ष हैं। वह ईरान में मृत्यु दंड को खत्म करने और कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए वकील और पत्रकार भी रही हैं।

    नरगिस वर्तमान में तेहरान की एविन जेल में हैं और 16 साल कारावास की सजा काट रही हैं। उनको कोड़ों की सजा भी मिली है।

    शांति पुरस्कार जीतने पर मोहम्मदी को एक पदक, एक डिप्लोमा और 10 लाख डॉलर की नकद रकम मिलेगी।

    पुरस्कार

    पिछले 8 साल से उम्मीदवारों की सूची 300 से अधिक पहुंची

    इस साल शांति पुरस्कार के लिए 351 उम्मीदवार थे, जिनमें 259 व्यक्ति और 92 संगठन थे। यह उम्मीदवारों की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

    शांति पुरस्कार के लिए पिछले 8 साल से उम्मीदवारों की संख्या 300 से अधिक पहुंच रही है। 1901 में यह पुरस्कार फ्रेडरिक पैसी और हेनरी डुनेंट को दिया गया था।

    यह पुस्कार सेना कम करने, शांति स्थापित करने और राष्ट्रों के बीच भाईचारा बढ़ाने वालों को दिया जाता है।

    नोबेल पुरस्कार

    इस साल के पांचों मूल नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हुआ

    नोबेल शांति पुरस्कार के साथ ही इस साल के सभी मूल नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हो गया है।

    भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर, रसायन विज्ञान में मोउंगी बावेंडी, लुईस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव, चिकित्सा में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन और साहित्य में नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है।

    अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान सोमवार को किया जाएगा।

    इतिहास

    क्या हैं नोबेल पुरस्कार?

    नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिए जाते हैं। इनकी शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार हर साल मानवता के लिए भलाई करने वाले और विज्ञान की दिशा बदलने वालों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

    ये पुरस्कार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल दिए जाते हैं।

    अर्थशास्त्र में भी नोबेल मेमोरियल पुरस्कार दिया जाता है, जो नोबेल पुरस्कार के समान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोबेल शांति पुरस्कार
    नोबेल पुरस्कार
    ईरान

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    नोबेल शांति पुरस्कार

    इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, जानिये कौन रहा विजेता रूस समाचार
    नोबेल शांति पुरस्कार सबसे विवादित पुरस्कार क्यों है और ये कब-कब विवादों में रहा? नोबेल पुरस्कार
    बेलारूस: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एलेस बालियात्स्की को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई यूरोप
    बांग्लादेश: नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को 8.18 करोड़ रुपये टैक्स चुकाने का आदेश बांग्लादेश

    नोबेल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी

    ईरान

    जानिए दुनिया के किन देशों में नजर आ रही है कोरोना वायरस की 'दूसरी लहर' दक्षिण कोरिया
    ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, इंटरपोल से मांगी मदद डोनाल्ड ट्रंप
    ईरान: 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 3.5 करोड़ पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा- रूहानी भारत की खबरें
    इजरायली एजेंट्स ने ईरान में मार गिराया अलकायदा का नंबर दो आतंकी- रिपोर्ट इजरायल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025