LOADING...
बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का वार, भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार
'बॉर्डर 2' ने 16वें दिन किया बड़ा कमाल

बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का वार, भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार

Feb 08, 2026
10:16 am

क्या है खबर?

सनी देओल की दहाड़ फिर बॉक्स ऑफिस पर गूंज रही है। साल 1997 की कल्ट क्लासिक 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इसके सीक्वल 'बॉर्डर 2' ने भारत में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के महज 16 दिनों के भीतर, सनी और वरुण धवन की इस वॉर-ड्रामा ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देशभक्ति के जज्बे से लबरेज इस फिल्म ने सनी के करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

कारोबार

16वें दिन 300 करोड़ क्लब में शामिल बॉर्डर 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 16वें दिन जबरदस्त वापसी की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सनी की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने भारत में अपने 16वें दिन (शनिवार) को सभी भाषाओं में करीब 4.25 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म अब आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है और ये 2026 की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है।

रिकॉर्ड

सलमान और आमिर भी रह गए पीछे

इस आंकड़े के साथ फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' (300 करोड़) और आमिर खान की 'धूम 3' (290 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'गदर 2' के बाद यह सनी की दूसरी बैक-टू-बैक 300 करोड़ क्लब में शामिल फिल्म बन गई है, जो उनके मास-अपील को बखूबी साबित करती है। अब फिल्म की नजर ऋतिक रोशन की 'वॉर' (318 करोड़) और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' (320 करोड़) के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने पर है।

Advertisement

सीक्वल

29 साल बाद जेपी दत्ता की विरासत का अगला अध्याय

29 साल के लंबे इंतजार के बाद जब जेपी दत्ता की विरासत को निर्देशक अनुराग सिंह ने 'बॉर्डर 2' के रूप में पर्दे पर उतारा तो उम्मीदें आसमान पर थीं। फिल्म ने न केवल उन उम्मीदों को पूरा किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाक युद्ध की एक और जांबाज कहानी को पर्दे पर लाती है। इसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं।

Advertisement