गायक ब्रैड अर्नोल्ड कैंसर से हारे जंग, गणित की क्लास में लिखा था पहला हिट गाना
क्या है खबर?
मशहूर रॉक बैंड '3 डोर्स डाउन' के संस्थापक और मुख्य गायक ब्रैड अर्नोल्ड का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है ग्रैमी नामांकित ब्रैड लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 'क्रिप्टोनाइट' और 'हियर विदाउट यू' जैसे कालजयी गानों के जरिए करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अर्नोल्ड के जाने से दुनियाभर के संगीत प्रेमियों, मनोरंजन जगत और रॉक म्यूजिक जगत में शोक की लहर है।
बीमारी
स्टेज 4 किडनी कैंसर से जूझ रहे थे गायक
एक पूरी पीढ़ी की आवाज अब खामोश हो गई। 2000 के दशक की शुरुआत में रॉक संगीत को नई पहचान देने वाले ब्रैड ने 47 की आयु में अंतिम सांस ली। ब्रैड पिछले कुछ महीनों से स्टेज 4 किडनी कैंसर से जूझ रहे थे। बैंड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की, जिससे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी कैंसर की बीमारी का खुलासा किया था।
दुखद
कैंसर से लंबी जंग के बाद परिवार संग अंतिम विदाई
बैंड द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "ब्रैड ने कैंसर के खिलाफ एक साहसी जंग लड़ने के बाद अपने परिवार और प्रियजनों के बीच नींद में ही शांति से अंतिम सांस ली।" ब्रैड के संगीत के सफर की शुरुआत साल 1995 में मिसिसिपी में हुई, जहां उन्होंने '3 डोर्स डाउन' बैंड बनाया। साल 1999 में रिलीज हुए गाने 'क्रिप्टोनाइट' ने उन्हें रातों-रात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी। इस गाने ने बैंड को ग्रैमी अवॉर्ड्से में नामाकंन भी दिलाया।
शुरुआत
15 साल की उम्र में शुरू हुआ था सफ
ब्रैड ने अपने करियर का पहला हिट गाना तब लिखा था, जब वो महज 15 साल के थे। बैंड के अनुसार, ब्रैड ने इस सुपरहिट गाने के बोल अपनी गणित की क्लास के दौरान एक कागज पर लिखे थे। डेब्यू एल्बम की सफलता उनका पहला एल्बम 'द बेटर लाइफ' साल 2000 में आया, जिसने रॉक म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया और ब्रैड अर्नोल्ड को एक महान गायक के रूप में स्थापित कर दिया।
जंग
करियर का शिखर और कैंसर से जंग
ब्रैड का पहला एल्बम, 'द बेटर लाइफ' व्यावसायिक रूप से बेहद सफल रहा। इसकी 60 लाख से अधिक कॉपियां बिकीं। साल 2003 में बैंड के लोकप्रिय गाने 'व्हेन आई एम गॉन' को दूसरा ग्रैमी नामांकन मिला, जिसने मुख्यधारा के रॉक म्यूजिक की दुनिया में उनकी जगह और भी मजबूत कर दी। पिछले साल मई में ब्रैड ने बताया था कि उन्हें किडनी कैंसर (जो फेफड़ों तक फैल चुका था) है, जिसके चलते उन्होंने अपना समर टूर रद्द कर दिया था।