NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, जानिये कौन रहा विजेता
    अगली खबर
    इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, जानिये कौन रहा विजेता
    इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान (तस्वीर: twitter@NobelPrize)

    इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, जानिये कौन रहा विजेता

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 07, 2022
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    इस साल के लिए नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है।

    2022 का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूस के मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया जाएगा। 10 दिसंबर को विजेताओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

    बता दें कि इस साल इस पुरस्कार के लिए 300 से अधिक दावेदार रेस में थे, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का नाम भी शामिल था।

    बयान

    विजेताओं के बारे में नोबेल प्राइज समिति ने क्या कहा?

    नॉर्वे की नोबेल प्राइज समिति ने विजेताओं के बारे में लिखा, 'शांति पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति और संस्थाएं अपने-अपने देशों में नागरिक समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्होंने सालों तक सत्ता की आलोचना के अधिकार और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के सरंक्षण के लिए काम किया है। उन्होंने युद्ध अपराधों और सत्ता के दुरुपयोग के मामलों के डॉक्यूमेंटेशन के लिए शानदार काम किया है। वे साथ मिलकर शांति और लोकतंत्र के लिए नागरिक समाज की जरूरत को दिखाते हैं।'

    जानकारी

    किन लोगों को दिया जाता है नोबेल शांति पुरस्कार?

    यह पुरस्कार उन लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सेना की तैनाती कम करने और शांति स्थापित करने या इसे बढ़ावा देने के लिए सबसे शानदार काम किया हो। इस पुरस्कार का नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई पांच लोगों की एक कमेटी करती है।

    भारत से कैलाश सत्यार्थी, पाकिस्तान से मलाला युसुफजई और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई बड़ी हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

    जानकारी

    पिछले साल किसे मिला था यह पुरस्कार?

    पिछले साल फिलीपींस की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।

    दोनों पत्रकारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया था।

    मुरातोव ने अपना नोबेल पुरस्कार 103 मिलियन डॉलर मे नीलाम कर दिया था, ताकि इस पैसे से यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुए बच्चों की मदद की जा सके। मुरातोव लगातार इस युद्ध के खिलाफ बोलते रहे हैं।

    नोबेल पुरस्कार

    विजेताओं को क्या मिलता है और पैसा कहां से आता है?

    नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 196 ग्राम का गोल्ड मेडल (150 ग्राम सोना) और एक प्रमाणपत्र के साथ एक करोड़ क्रोनोर यानी करीब 7.36 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

    यह पुरस्कार राशि अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई संपत्ति में से दी जाती है। उनका पैसा स्वीडिश बैंक में जमा है और नोबेल फाउंडेशन उसका प्रबंधन करता है।

    बैंक में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज से ही यह पुरस्कार राशि दी जाती है।

    नोबेल पुरस्कार

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने मानव जाति को फायदा पहुंचाया हो।

    शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

    रवीन्द्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा, अमर्त्य सेन, कैलाश सत्यार्थी, चंद्रशेखर वेकंटरमन, अभिजीत बनर्जी और हरगोविंद खुराना आदि ऐसे भारतीय और भारतीय मूल के लोग हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिले हैं

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    नोबेल पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    रूस समाचार

    यूक्रेन की मदद पर मस्क की जान ले सकता है रूस? टेस्ला CEO ने किया ट्वीट ट्विटर
    NATO की सदस्यता के लिए आवेदन करने को लगभग तैयार फिनलैंड, स्वीडन भी कर रहा तैयारी स्वीडन
    फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी NATO
    गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट अमेरिका

    यूक्रेन

    इस सप्ताह भारत आएंगे ब्रिटेन और रूस के विदेश मंत्री, यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत होना तय अमेरिका
    शांति वार्ता में शामिल रूसी अरबपति और यूक्रेनी वार्ताकारों को दिया गया था जहर- रिपोर्ट रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: बातचीत के बाद रूस का कीव की तरफ सैन्य गतिविधि कम करने का ऐलान तुर्की
    युद्ध रुकवाने के लिए भारत मध्यस्थता करे तो हम उसका स्वागत करेंगे- यूक्रेनी विदेश मंत्री नरेंद्र मोदी

    नोबेल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025