NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापानः बुलेट ट्रेन के नए मॉडल ने बनाया स्पीड का नया रिकॉर्ड, जानें क्या रही रफ्तार
    अगली खबर
    जापानः बुलेट ट्रेन के नए मॉडल ने बनाया स्पीड का नया रिकॉर्ड, जानें क्या रही रफ्तार

    जापानः बुलेट ट्रेन के नए मॉडल ने बनाया स्पीड का नया रिकॉर्ड, जानें क्या रही रफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 25, 2019
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    जापान में बुलेट ट्रेन के एक नए मॉडल ने स्पीड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। टोक्यो ओलंपिक से पहले जापान के बुलेट ट्रेन के बेड़े में शामिल होने वाली ट्रेन के मॉडल 'सुप्रीम' ने 360 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सफर तय किया।

    यह जापान में चल रही बुलेट ट्रेनों का लगभग एक दशक बाद आया पहला नया मॉडल है। यह मॉडल पुरानी ट्रेनों से हल्का है और इसे कम पावर की जरूरत होती है।

    रिकॉर्ड

    शुक्रवार को बना रिकॉर्ड

    सेंट्रल जापान रेलवे के मुताबिक, शुक्रवार को इस मॉडल ने सबसे तेज स्पीड का रिकॉर्ड नाम किया।

    इसने मायबारा से क्योटो के बीच का सफर तय किया। यह जापान की किसी भी बुलेट ट्रेन द्वारा हासिल की गई अधिकतम रफ्तार है।

    हालांकि अभी तक यह ट्रेन सेवा में नहीं आई है। सेवा में आने के बाद यह मौजूदा स्पीड 285 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी।

    अभी इस ट्रेन के कुछ और स्पीड टेस्ट होने बाकी हैं।

    योजना

    दूसरे देशों को भी यह ट्रेन बेचेगा जापान

    जापान में 1964 के टोक्यो ओलंपिक के समय से चल रही बुलेट ट्रेन अपनी सुरक्षा के लिए मशहूर है।

    कहा जा रहा है कि जापान इस मॉडल को टेक्सास और ताइवान को भी बेचेगा। वहीं पूर्वी जापान रेलवे अपनी एल्फा-एक्स ट्रेन की टेस्टिंग कर रहा है।

    यह ट्रेन 360 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह ट्रेन 2030 से सेवा में आएगी। इसे टोक्यो से हाकाइडो द्वीप के बीच चलाई जाएगी।

    भारत

    जापान की मदद से भारत में चलेगी बुलेट ट्रेन

    भारत में जापान की मदद से बुलेट ट्रेन चलेगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है।

    अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की डेडलाइन दिसंबर 2023 है।

    नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने अप्रैल में अंडर सी टनल (समुंद्र के अंदर के टनल ) के लिए बोलियां आमंत्रित की थी।

    हालांकि इस प्रोजेक्‍ट के लिए जमीन अधिग्रहण एक बड़ी बाधा बनी हुई है। गुजरात और महाराष्‍ट्र के कई गांवों में अधिग्रहण का विरोध हो रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल IPL 2025
    सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अनजान शख्स  सलमान खान
    'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से पहले अब्दुल कलाम पर बन चुकी हैं ये फिल्में-सीरीज एपीजे अब्दुल कलाम
    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर खाली कराया गया पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट

    जापान

    दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का 113 साल की उम्र में निधन गिनीज बुक
    यह महिला बनीं दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित व्यक्ति, गिनीज़ बुक में नाम शामिल, जानें उम्र दुनिया
    मुंबई-अहमदाबाद के बाद देश में 10 नए रूटों पर चलेगी बुलेट ट्रेन, आज होगी अहम बैठक भारत की खबरें
    श्रीलंका हमला: मास्टरमाइंड की बहन ने कहा, खुश हूं कि वह अब जिंदा नहीं भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025