Page Loader
यह महिला बनीं दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित व्यक्ति, गिनीज़ बुक में नाम शामिल, जानें उम्र

यह महिला बनीं दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित व्यक्ति, गिनीज़ बुक में नाम शामिल, जानें उम्र

Mar 09, 2019
05:42 pm

क्या है खबर?

एक जापानी महिला, जो ओथेलो बोर्ड गेम खेलना पसंद करती है, को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शनिवार को दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित व्यक्ति के ख़िताब से सम्मानित किया। उनकी उम्र 116 साल है। गिनीज़ के वैश्विक प्राधिकारी ने केन तनाका को आधिकारिक रूप से नर्सिंग होम में एक समारोह के दौरान यह मान्यता दी। वह जापान के दक्षिण-पश्चिम में फुकुओका में रहती हैं। उस समय जश्न मनाने के लिए उनका परिवार और मेयर मौजूद थे।

जानकारी

2 जनवरी, 1903 को हुआ था तनाका का जन्म

तनाका का जन्म 2 जनवरी, 1903 को आठ बच्चों में से सातवें बच्चे के रूप में हुआ था। उन्होंने हिडेओ तनाका से 1922 में शादी की और उनके चार बच्चे थे। बाद में उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया।

परम्परा

जापान में पारंपरिक रूप से दिया जाता है आयु को सम्मान

जापानी लंबे उम्र तक जीते हैं और सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की सूची में भी हावी रहते हैं। हालाँकि, जापानी के लोग अपने खानपान की आदतों की वजह से मोटापे के भी शिकार हो रहे हैं। लेकिन अभी भी जापान में यह कम है, जहाँ के खानपान की परंपरा में मछली, चावल, सब्ज़ियाँ और कम वसा वाला भोजन शामिल है। जापान में पारंपरिक रूप से आयु को सम्मान दिया जाता है।

जानकारी

काफ़ी सक्रिय रहते हैं जापानी लोग

जापानी लोग काफ़ी सक्रिय रहते हैं और 80 की उम्र में भी ख़ुद को उपयोगी महसूस करते हैं। जापान के लोग अपनी अच्छी आदतों और अनुशासन की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

सबसे बूढ़ा आदमी

दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग आदमी की तलाश जारी

तनाका के पास अभी भी मौका है कि वह दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग व्यक्ति, जो एक फ्रांसीसी महिला जीन लुईस कैलमेंट थीं, उन्हें पीछे छोड़ दें। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार वह 122 साल तक जीवित रहीं थीं। अभी दुनिया के सबसे बूढ़े आदमी की तलाश जारी है। इससे पहले जापान के ही रहने वाले मसाओ नोनका के पास यह सम्मान था, जिनकी 113 वर्ष की उम्र में जनवरी में मृत्यु हो गई थी।