NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कीव में एक भारतीय छात्र घायल; पुतिन का यूक्रेन पर भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप
    दुनिया

    कीव में एक भारतीय छात्र घायल; पुतिन का यूक्रेन पर भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप

    कीव में एक भारतीय छात्र घायल; पुतिन का यूक्रेन पर भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 04, 2022, 10:22 am 1 मिनट में पढ़ें
    कीव में एक भारतीय छात्र घायल; पुतिन का यूक्रेन पर भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप
    पुतिन का यूक्रेन पर भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप

    युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसा एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छात्र कीव से निकलने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि यूक्रेन ने करीब 3,000 भारतीय छात्रों को बंधक बनाया हुआ है।

    केंद्रीय मंत्री ने क्या जानकारी दी?

    समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, पोलैंड में मौजूद नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री सिंह ने कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी है और उसे वापस ले जाया गया है। हम कम से कम नुकसान के साथ अधिक से अधिक छात्रों को निकालना चाहते हैं।" बता दें कि सिंह उन चार मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा गया है।

    एक भारतीय छात्र की हो चुकी है मौत

    बता दें कि यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा के तौर पर हुई। इसके बाद भारत ने निकासी अभियान तेज किया है।

    पुतिन ने किया छात्रों को बंधक बनाने का दावा

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार शाम को दावा किया कि यूक्रेन की सेना ने खारकीव रेलवे स्टेशन पर भारतीय छात्रों को बंधक बनाया हुआ है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन विदेश नागरिकों को बंधक बना रहे हैं। खारकीव के एक रेलवे स्टेशन पर 3,179 भारतीय छात्रों को कैद में रखा गया है और 576 सुमी में हैं। इन नव नाजियों ने चीन के नागरिकों पर गोलियां चलाई हैं। ये खारकीव छोड़ना चाहते थे और दो लोग घायल भी हुए हैं।

    रूस ने पहले भी किया था ऐसा दावा

    रूस ने पहले भी यूक्रेन पर भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। दिल्ली स्थिति रूसी दूतावास ने दावा किया था कि यूक्रेनी सेना ने 'मानव कवच' बनाने के लिए भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है। रूस की सेना की तरफ से भी ऐसा दावा किया गया था। वहीं यूक्रेन ने रूसी सेना पर आरोप लगाया था कि उसने खारकीव और सुमी में भारत, पाकिस्तान और चीन समेत कई देशों के नागरिकों को बंधक बनाया है।

    भारत ने किया था दावों का खंडन

    रूस और यूक्रेन के दावों का खंडन करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि उसे किसी भारतीय छात्र को बंधक बनाए जाने की जानकारी नहीं मिली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि यूक्रेन की सरकार की मदद से कई छात्र कल खारकीव से निकल गए हैं। किसी छात्र को बंधन बनाए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने यूक्रेन से भारतीय छात्रों की मदद करने की अपील की थी।

    यूक्रेन से निकाले गए 6,400 भारतीय नागरिक

    यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' अभियान के तहत गुरुवार शाम तक 30 उड़ानों से 6,400 नागरिकों को वापस भारत लाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में बिगड़ते हालातों को देखते हुए अब तक करीब 18,000 भारतीयों को वहां से निकालकर सीमावर्ती देशों में पहुंचाया जा चुका है। उनकी वापसी के लिए अगले 24 घंटों में 18 और उड़ानें संचालित की जाएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रूस समाचार
    विदेश मंत्रालय
    व्लादिमीर पुतिन
    कीव

    रूस समाचार

    यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले से लगी आग- यूक्रेन यूक्रेन
    यूक्रेन ने किया रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी सहित 9,000 सैनिकों को मार गिराने का दावा फ्रांस
    'ऑपरेशन गंगा' के तहत अब तक 30 उड़ानों से हुई 6,400 भारतीयों की वापसी- विदेश मंत्रालय नरेंद्र मोदी
    यूक्रेन युद्ध: रूस के युद्ध पर भारत क्यों अपनाता आया है तटस्थता की नीति? भारत की खबरें

    विदेश मंत्रालय

    यूक्रेन में किसी भारतीय को बंधक बनाने की जानकारी नहीं- विदेश मंत्रालय रूस समाचार
    भारत ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को भेजी मेडिकल और मानवीय सहायता नरेंद्र मोदी
    यूक्रेन: खारकीव में हुई गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि रूस समाचार
    युद्ध के बीच यूक्रेन को दवाइयों के साथ मानवीय सहायता भेजेगा भारत- विदेश मंत्रालय भारत की खबरें

    व्लादिमीर पुतिन

    चीन ने शीतकालीन ओलंपिक समाप्त होने तक रूस से युद्ध न करने को कहा था- रिपोर्ट चीन समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत रूस समाचार
    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री रूस समाचार
    क्या रूस पर लगे प्रतिबंधों के जवाब में पश्चिमी देशों की तेल आपूर्ति रोकेंगे पुतिन? अमेरिका

    कीव

    कड़े प्रतिरोध के चलते तेजी से कीव की तरफ नहीं बढ़ पा रही रूसी सेना- ब्रिटेन रूस समाचार
    रूस ने अब तक यूक्रेन के किन-किन शहरों पर कब्जा किया? रूस समाचार
    रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं? पोलैंड
    यूक्रेन ने रूस पर लगाया जेपोरजिया परमाणु संयंत्र के चार कर्मचारियों को बंधक बनाने का आरोप रूस समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023