NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द हो सकती है बैठक, खत्म होगा यूक्रेन युद्ध? 
    अगली खबर
    डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द हो सकती है बैठक, खत्म होगा यूक्रेन युद्ध? 
    ट्रंप ने कहा कि वे जल्द पुतिन से मुलाकात की योजना बना रहे हैं

    डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द हो सकती है बैठक, खत्म होगा यूक्रेन युद्ध? 

    लेखन आबिद खान
    Jan 10, 2025
    01:36 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के नवविर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि वे राष्ट्रपति बनते ही रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करवा देंगे।

    अब उनके शपथग्रहण से पहले इससे जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। ट्रंप ने घोषणा की है कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की योजना बना रहे हैं।

    हालांकि, अभी इस बैठक के लिए कोई समय सीमा या जगह तय नहीं की गई है।

    ट्रंप का बयान

    ट्रंप बोले- पुतिन मिलने के लिए बेताब

    ट्रंप ने मार-ए-लागो में रिपब्लिकन गवर्नरों से बातचीत के दौरान कहा, "पुतिन मुझसे मिलना चाहते हैं। वह मिलने को बेताब हैं। पुतिन सार्वजनिक तौर पर भी ये बात कह चुके हैं। हमें इस युद्ध को खत्म करना होगा, इसने बहुत तबाही मचाई है।"

    ट्रंप ने मुलाकात की कोई समयसीमा नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि 20 जनवरी को ट्रंप के शपथग्रहण समारोह के बाद ये बैठक हो सकती है।

    रूस

    ट्रंप के बयान पर क्या बोला रूस?

    रूस की समाचार एजेंसी TASS ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव के हवाले से कहा, "राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद ट्रंप अगर उच्च स्तरीय बैठक पर जोर देते हैं तो निश्चित रूप से पुतिन इस कदम का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन भी कह चुके हैं कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं।"

    पेसकोव ने बातचीत के लिए लंबे समय से इच्छा शक्ति और इस तरह की बातचीत के महत्व पर भी जोर दिया।

    पुतिन

    पुतिन जता चुके हैं बातचीत की इच्छा

    पिछले महीने अपने वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत करने की इच्छा जाहिर की थी।

    बैठक की संभावना पर बोलते हुए पुतिन ने कहा था, "मुझे नहीं पता कि मैं उनसे कब मिलूंगा। वह इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। मैंने उनसे 4 साल से अधिक समय से बात नहीं की है। बेशक मैं इसके लिए किसी भी समय तैयार हूं। दूसरे पक्ष को भी बातचीत और समझौते के लिए तैयार रहना चाहिए।"

    युद्ध

    ट्रंप ने कहा था- 24 घंटे में रुकवा देंगे युद्ध

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने वादा किया था कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध बंद करा देंगे। उन्होंने कहा था कि अगर वे राष्ट्रपति बनते हैं तो शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही युद्ध रुकवा देंगे।

    हालांकि, चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि युद्धविराम की प्रक्रिया में समय लगेगा।

    पहले भी ट्रंप कई बार युद्ध में अमेरिका की भागीदारी और खर्च हो रहे अमेरिकी पैसों को लेकर विरोध कर चुके हैं।

    युद्ध

    1,051 दिनों से जारी है युद्ध

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी, 2022 को हुई थी। तब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।

    पश्चिमी देशों के मुताबिक, युद्ध में रूस के 3.20 लाख और यूक्रेन के 2 लाख सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। यूक्रेन के करीब 80 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

    संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक, दोनों देशों के 12,300 आम नागरिक भी मारे गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप
    व्लादिमीर पुतिन
    रूस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अमेरिका

    अमेरिका में जर्मनी जैसा हमला; बाजार में घुसी कार ने कई को कुचला, 10 की मौत  जर्मनी
    दक्षिण कोरिया विमान हादसा: अमेरिका भेजा जाएगा विमान का ब्लैक बॉक्स, कैसे खुलेंगे दुर्घटना के राज?  दक्षिण कोरिया
    अमेरिका में टेस्ला साइबरट्रक में हुआ विस्फोट, एक की मौत; आतंकी हमले की संभावना टेस्ला साइबरट्रक
    अमेरिका: न्यू ऑरलियन्स के हमलावर की ISIS में शामिल होने की थी योजना, क्या-क्या पता चला? अमेरिकी सेना

    डोनाल्ड ट्रंप

    व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, बोले- वे सुरक्षित नहीं व्लादिमीर पुतिन
    डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी काश पटेल को बनाया FBI का नया निदेशक अमेरिका
    ट्रंप की BRICS देशों को चेतावनी, कहा- डॉलर को कमजोर करने पर लगाएंगे 100 प्रतिशत टैरिफ अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों को क्यों दी चेतावनी और भारत पर क्या होगा असर? अमेरिका

    व्लादिमीर पुतिन

    इब्राहिम रईसी के निधन पर ईरान में 5 दिन का शोक, मोहम्मद मोखबर बने अंतरिम राष्ट्रपति ईरान
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे किम जोंग उन
    #NewsBytesExplainer: व्लादिमीर पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा पर क्यों हैं दुनियाभर की नजरें? रूस समाचार
    यूक्रेन को पश्चिमी देशों की मदद पर पुतिन का बयान, कहा- उत्तर कोरिया को भेजेंगे हथियार  उत्तर कोरिया

    रूस समाचार

    रूस अभी नहीं देगा डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई, पहले उनके कार्यों का करेगा मूल्यांकन डोनाल्ड ट्रंप
    व्लादिमीर पुतिन ने की भारत की तारीफ, कहा- देश वैश्विक महाशक्ति में शामिल होने का हकदार व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन ने रूस पर किया सबसे बड़ा हमला, मास्को पर दागे 34 ड्रोन यूक्रेन
    रूस कर रहा है 'सेक्स मंत्रालय' बनाने पर विचार, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण मॉस्को
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025