Page Loader
ये है दुनिया का सबसे अनोखा चिड़ियाघर, पिंजरे में जानवर की बजाय इंसान रहते हैं बंद

ये है दुनिया का सबसे अनोखा चिड़ियाघर, पिंजरे में जानवर की बजाय इंसान रहते हैं बंद

Nov 20, 2019
08:40 pm

क्या है खबर?

कुछ लोग अनोखी चीज़ों को देखने के लिए दुनियाभर में स्थित म्यूज़ियम और चिड़ियाघरों को देखने जाते हैं। चिड़ियाघर की बात करें तो वहाँ आपको कई अनोखे और ख़तरनाक जीव पिंजरे में बंद दिखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे चिड़ियाघर को देखा है जहाँ इंसानों को पिंजरे में बंद किया जाता हो और जानवर खुलेआम घूमते हों? शायद नहीं देखा होगा! आज हम आपको एक ऐसे ही एक चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानें।

जानकारी

चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है अनोखा चिड़ियाघर

यह सुनने में भले ही यह बड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिलकुल सच है। हम जिस चिड़ियाघर की बात कर रहे हैं, वह चीन में स्थित है, जिसका नाम लेहे लेदु वाइल्डलाइफ़ जू है। ये अजीबो-गरीब चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है। यहाँ जानवरों की बजाय लोगों को पिंजरे में बंद किया जाता है। यहाँ पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और उन्हें देखने आए लोग पिंजरे में बंद होकर जानवरों को देखते हैं।

विशेषता

इंसानों को खाने की लालच में पिंजरे के पास आ जाते हैं जानवर

इस चिड़ियाघर को 2015 में खोला गया था। यह पहला ऐसा चिड़ियाघर है, जहाँ इंसानों को जानवरों के बिलकुल क़रीब जाने का मौका मिलता है। यहाँ टूरिस्ट, जानवरों को अपने हाथ से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरे को जानवरों के आस-पास ले जाया जाता है। इस वजह से शेर, चिता जैसे ख़ूँख़ार जानवर उन्हें खाने के लालच में पिंजरे के पास आ जाते हैं और कभी-कभी जानवर पिंजरे के ऊपर चढ़ भी जाते हैं।

सुरक्षा

चिड़ियाघर में किए गए हैं सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है कि वह अपने दर्शकों को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव प्रदान करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, उस समय जो महसूस होता है, वे वही अनुभव अपने दशकों को महसूस करवाना चाहते हैं। इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर लोगों को सख़्त निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

जानकारी

CCTV कैमरों से 24 घंटे रखी जाती है नज़र

CCTV कैमरे से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे नज़र रखी जाती है और आपातकालीन स्थिति में 5-10 मिनट के अंदर मदद पहुँचाई जाती है। अपनी इसी ख़ासियत की वजह से यह चिड़ियाघर दुनियाभर में जाना जाता है।