NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत
    अगली खबर
    आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत

    आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 08, 2019
    07:50 pm

    क्या है खबर?

    कुछ घर अपने आप में इतिहास और विरासत को संजोए होते हैं, जिसमें रहने का अपना ही मज़ा होता है।

    अगर आप भी अपने पसंदीदा फिल्म कैरेक्टर के घर में रहने का सपना देखते हैं, तो आपका ये सपना अब पूरा हो सकता है।

    आपको बता दें कि फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' के जिस लेकसाइड केबिन में टोनी स्टार्क पत्नी पेपर और बेटी मॉर्गन के साथ रहता है, उसमें आप भी रात बिता सकते हैं।

    आइए जानें।

    जानकारी

    एक रात के लिए पूरा कर सकते हैं अपना सपना

    भले ही आप हमेशा के लिए नहीं, लेकिन एक रात के लिए ऐसे घर में रहने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

    आपको बता दें कि 'एवेंजर्स' के अलावा आप अगर 'हैरी पॉटर' के फैन हैं, तो भी आप इस घर में रह सकते हैं। क्योंकि यह वही घर है जिसमें हैरी पॉटर के माता-पिता लिली और जेम्स पॉटर, गॉड्रिक के काल्पनिक शहर में रहते थे।

    कीमत

    10,900 रुपये है घर में एक रात रहने की कीमत

    यह घर इंग्लैंड के लावेनहम गाँव में स्थित है। इस घर का नाम 'डी वेरी हाउस' है।

    इस घर में एक रात रहने के लिए आपको केवल 10,900 रुपये चुकाने होंगे। इसी घर में फिल्म 'हैरी पॉटर' की शूटिंग हुई थी।

    US टूडे के अनुसार, इस घर को 14वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस घर में दो बेडरूम, एक डाइनिंग रूम, एक निजी दरवाजा, एक गार्डन और एक स्टडी रूम है।

    यह घर अब Airbnb पर उपलब्ध है।

    विशेषता

    घर में पालतू जानवर लाने की नहीं है अनुमति

    इसके अलावा अगर इस घर को दो लोग एक साथ किराए पर लेना चाहते हैं, तो वो ले सकते हैं।

    हालाँकि, अगर आप इस घर में अपने पालतू जानवर के साथ रहने का सपना देख रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस घर में कुत्ता या बिल्ली लाने की अनुमति नहीं है।

    अब आपको किसका इंतज़ार है, जल्दी से जाइए और अपने पसंदीदा हैरी पॉटर के घर में रहने का आनंद लीजिए।

    अन्य मामला

    बार्बी का ड्रीम हाउस भी है किराए पर उपलब्ध है

    इससे पहले बार्बी का ड्रीम हाउस भी रहने के लिए किराए पर उपलब्ध कराया गया था।

    बार्बी डॉल के ड्रीम हाउस में जीवंत अंदरूनी भाग, बेहतरीन बाथरूम और कई अन्य चीज़ों के साथ ही एक फिसलने वाली सीढ़ी भी थी।

    यह कैलिफ़ोर्निया के मालीबू में स्थित है। ड्रीम हाउस में दो बेडरूम हैं, जिसमें से एक किंग साइज़ और दूसरा क्वीन साइज़ बिस्तर वाल है।

    इसके अलावा इसमें एक किचन, दो बाथरूम और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    बार्बी डॉल
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    इंग्लैंड

    सर विवियन रिचर्ड्स ने इन चार देशों को बताया 2019 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार भारत की खबरें
    सेक्स और टैटू पर भी टैक्स, जानें दुनिया के अजीबो-गरीब टैक्सों के बारे में दिल्ली
    ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप: ये टीमें जीत सकती हैं इस बार का खिताब भारत की खबरें
    रेप केस में फंसे इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी, भारत दौरे से हुए बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    बार्बी डॉल

    रहने के लिए किराये पर मिल रहा है बार्बी डॉल का ड्रीम-हाउस, देने होंगे इतने रुपये Airbnb

    अजब-गजब खबरें

    भारत का अनोखा मंदिर, जहाँ भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने-चाँदी के गहने मध्य प्रदेश
    व्यक्ति की जीते-जी मंगेतर से नहीं हुई तो उसके शव से रचाई शादी चीन समाचार
    रातों-रात अचानक बढ़ गई 24 वर्षीय चीनी लड़के की संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पिछड़े चीन समाचार
    यह है दुनिया का सबसे डरावना हॉन्टेड हाउस, यहाँ घूमने वाले को मिलेंगे 14 लाख रुपये अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025