Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो

अन्य लिंक
  • चुनाव
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी
  • 08 Apr 2019

    यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी

    लेखन

    प्रदीप मौर्य

    अजब-गजब

    यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी
  • चटपटा खाना आख़िर किसे पसंद नहीं है। आज का दौर पूरी तरह से फास्ट फूड का दौर है।

    आजकल के ज़्यादातर युवाओं का जीवन फास्ट फूड की वजह से ही चल रहा है। वैसे तो फास्ट फूड कई तरह के हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा पिज्जा पसंद किया जाता है।

    पिज्जा वैसे तो हर जगह आसानी से मिल जाता है, लेकिन एक देश है, जहाँ के अमीर लोग लंदन से पिज्जा मँगाते हैं और फ़्लाइट से उसकी डिलीवरी होती है।

  • इस खबर में
    रात में ऑर्डर करने पर सुबह डिलीवर होता है पिज्जा अमीरों का यह ट्रेंड सही नहीं- मंत्री सोशल मीडिया पर मिली तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ ट्विटर पर शेयर हुआ मंत्री का बयान जानिये कैसा देश है नाइजीरिया
  • जानकारी

    रात में ऑर्डर करने पर सुबह डिलीवर होता है पिज्जा

  • हम जिस देश की बात कर रहे हैं, वह अफ़्रीका का नाइजीरिया है, जहाँ पिज्जा लंदन से मँगाया जाता है।

    नाइजीरिया के कृषि मंत्री ओदू ओगबेह का दावा है कि यहाँ के अमीर लोग स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए 6,440 किलोमीटर दूर लंदन से पिज्जा मंगवाते हैं।

    उनका कहना है कि जिन अमीर लोगों को पिज्जा खाना होता है, वो रात में पिज्जा ऑर्डर करते हैं और सुबह ब्रिटिश एयरवेज की फ़्लाइट पिज्जा लेकर नाइजीरिया आती है।

  • बयान

    अमीरों का यह ट्रेंड सही नहीं- मंत्री

    अमीरों का यह ट्रेंड सही नहीं- मंत्री
  • कृषि मंत्री ने यह ख़ुलासा नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में सीनेट एग्रीकल्चर कमेटी की बैठक के दौरान किया।

    उन्होंने कहा, "हालाँकि, नाइजीरिया ज़्यादातर चीज़ों का आयात दूसरे देश से करता है, लेकिन अमीरों का यह ट्रेंड सही नहीं है।"

    कृषि मंत्री ने उन लोगों की कड़ी आलोचना की है जो अपना स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए चावल से लेकर पिज्जा तक सबकुछ दूसरे देशों से मँगाते हैं।

    उन्होंने कहा कि इस तरह की चीज़ों में कमी लानें की ज़रूरत है।

  • सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर मिली तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें नाइजीरिया के कृषि मंत्री ओगबेह के इस बयान को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।

    मंत्री के बयान के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी हैं। कुछ लोगों ने चुटकी भी ली है, तो कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया है।

    एक सोशल मीडिया यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा है, 'ब्रिटिश एयरवेज ने नाइजीरिया में कब से पिज्जा डिलीवरी शुरू कर दी। क्या इसके लिए कोई ऐप है?'

  • ट्विटर पोस्ट

    ट्विटर पर शेयर हुआ मंत्री का बयान

  • Minister for Agriculture, Audu Ogbeh, says there are Nigerians who use their phones to order pizza from London. According to him, they order for pizza at night and British Airways flies it in in the morning!! pic.twitter.com/gxkifGUCqL

    — Uncle Suru (@unclexofficial) March 27, 2019
  • जानकारी

    जानिये कैसा देश है नाइजीरिया

  • अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, नाइजीरिया की आबादी लगभग 19 करोड़ है।

    यह देश तेल पर बहुत निर्भर करता है और चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चावल आयातक देश है।

    देश के कुल आयात में दिसंबर 2018 में साल-दर-साल 48% की वृद्धि हुई। आयात का बड़ा हिस्सा चीन (32%) और भारत (8%) से आया।

    नाइजीरिया ने 2014 में महाद्वीप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया, लेकिन बुनियादी ढांचे के मामले में पीछे रह गया।

अंतिम अपडेट Apr 08, 2019, 04:50 pm
प्रदीप मौर्य
लेखन
प्रदीप मौर्य
Mail
Twitter
मनोज  पांचाल
संपादन
मनोज पांचाल
Mail
Twitter
Linkedin
ताज़ा खबरें
  • गोपालगंज जहरीली शराब कांड: कोर्ट ने नौ दोषियों को सुनाई मौत की सजा, चार को उम्रकैद
    गोपालगंज जहरीली शराब कांड: कोर्ट ने नौ दोषियों को सुनाई मौत की सजा, चार को उम्रकैद
    देश
  • 'अपने 2' की रिलीज टली, अब 'पृथ्वीराज' और 'जर्सी' से क्लैश नहीं होगा
    'अपने 2' की रिलीज टली, अब 'पृथ्वीराज' और 'जर्सी' से क्लैश नहीं होगा
    मनोरंजन
  • TVS अपाचे RTR 200 4V का नया वेरिएंट लॉन्च, दिया गए ये फीचर्स
    TVS अपाचे RTR 200 4V का नया वेरिएंट लॉन्च, दिया गए ये फीचर्स
    ऑटो
  • IPL 2021 में ये रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं सुरेश रैना
    IPL 2021 में ये रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं सुरेश रैना
    खेलकूद
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Weird Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन लेटेस्ट वेब सीरीज
किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस
रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन विल पुकोव्स्की ट्रायम्फ कावासाकी कोवैक्सिन राकेश टिकैत
कोरोना वायरस वैक्सीन योगासन
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021