NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: LSG ने PBKS को 56 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    IPL 2023: LSG ने PBKS को 56 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    1/11
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: LSG ने PBKS को 56 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 28, 2023
    11:54 pm
    IPL 2023: LSG ने PBKS को 56 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    LSG ने इस मुकाबले में IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीत हासिल की (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 38वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 56 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। IPL 2023 में यह रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत रही। इस सीजन में LSG की यह 8 मैचों में 5वीं जीत है। PBKS की यह इतने ही मैचों में चौथी हार है। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    2/11

    मैच का लेखा-जोखा 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे। 258 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी PBKS टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी और हार गई। टीम की ओर से अथर्व तायडे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। LSG की ओर से यश ठाकुर और नवीन उल हक ने 3-3 विकेट लिए।

    3/11

    PBKS ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    PBKS की बल्लेबाजी पर बड़े स्कोर का दबाव शुरुआत से ही नजर आया। कप्तान शिखर धवन (1) पहले ही ओवर में आउट हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (9) भी जल्दी आउट हो गए। टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी तीसरे विकेट के लिए तायडे और ऑलराउंडर सिकंदर रजा (36) के बीच हुई। दोनों ने 47 गेंद में 78 रन जोड़े। विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंग्स्टोन ने 23 रन और सैम कुर्रन 21 रन ही बना सके।

    4/11

    तायडे ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 

    PBKS की ओर से तायडे ने ही काफी देर तक मैदान में रहते हुए संघर्ष किया। हालांकि, उनकी पारी टीम की हार नहीं टाल सकी। उन्होंने 183.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 66 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जमाए। तायडे ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और यह उनका पहला ही अर्धशतक रहा। उन्होंने अपना केवल 26 गेंदों में ही पूरा कर लिया था।

    5/11

    पहले खेलते हुए ऐसी रही LSG की बल्लेबाजी 

    LSG की ओर से पहले विकेट के लिए काइल मेयर्स और केएल राहुल (12) ने 21 गेंद में 41 रन जोड़ते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। तीसरे विकेट के लिए स्टोइनिस और आयुष बडोनी (43) ने 47 गेंद में ही 89 रन जोड़ते हुए रन गति को आगे बढ़ाया। इसके बाद चौथे विकेट के लिए स्टोइनिस और निकोलस पूरन (45) ने 30 गेंद में ही 76 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

    6/11

    LSG ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 

    LSG ने इस मुकाबले में IPL इतिहास का अपना अब तक सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके अलावा ओवरऑल यह लीग का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। IPL में सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के नाम दर्ज है। RCB ने पुणे वारियर्स (PWI) के खिलाफ 263/5 रन (2013) बनाए थे। लीग का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी RCB के ही नाम दर्ज है। उसके गुजरात लायंस (GL) के खिलाफ 248/3 रन (2016) बनाए थे।

    7/11

    IPL इतिहास में इस संस्करण में सबसे अधिक 200 प्लस स्कोर 

    IPL 2023 में अब तक 19 बार 200 से अधिक के स्कोर बन चुके हैं जो अपनेआप में एक रिकॉर्ड है। जबकि अभी तक केवल 38 मैच खेले गए हैं। इससे पूर्व IPL 2022 में 18 बार ऐसा हुआ था।

    8/11

    मेयर्स ने जमाया इस सीजन का चौथा अर्धशतक 

    विस्फोटक बल्लेबाज मेयर्स ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मैच में भी बरकरार रखते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक जमाया और इसे उन्होंने मात्र 20 गेंद में ही पूरा कर लिया। उनके बल्ले से ये सभी अर्धशतक इसी सीजन में आए हैं। उन्होंने 225.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए केवल 24 गेंद में 54 रन ठोक डाले। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी जमाए।

    9/11

    स्टोइनिस ने जमाया सीजन का दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'  

    ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर स्टोइनिस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। स्टोइनिस ने शुक्रवार को अपने IPL करियर का छठा अर्धशतक जमाया। अर्धशतक तक पहुंचने के लिए केवल 31 गेंद ही खेलीं। इस मैच में उन्होंने 180.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में 72 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के भी जमाए। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    10/11

    राहुल ने की वार्नर की बराबरी 

    LSG के कप्तान राहुल ने इस मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी काबिलियत दिखाई। IPL में 50 पारियों के बाद राहुल संयुक्त रूप से सबसे अधिक रन (2,186) बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर की बराबरी हासिल की। इस मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1,683) और तीसरे नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (1,647) हैं।

    11/11

    अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति 

    इस मुकाबले में जीत के बाद LSG टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। LSG के अलावा RR, GT और CSK के भी 10-10 अंक हैं। PBKS टीम 8 अंकों के साथ तालिका में छठे नंबर पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    पंजाब किंग्स
    काइल मेयर्स
    मार्कस स्टोइनिस
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने इस सीजन में लगाया दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मार्कस स्टोइनिस
    IPL 2023: LSG ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, मेयर्स-स्टोइनिस की उम्दा पारी लखनऊ सुपर जायंट्स
    PBKS बनाम LSG: काइल मेयर्स ने इस सीजन में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  काइल मेयर्स
    IPL 2023: LSG के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की चौथी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने LSG को दिया 136 का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने खेली जुझारू पारी  IPL 2023

    पंजाब किंग्स

    MI बनाम PBKS: अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने MI को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम PBKS: कैमरून ग्रीन ने IPL करियर में जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी   इंडियन प्रीमियर लीग

    काइल मेयर्स

    IPL 2023: LSG ने RR को 10 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने RR को दिया 155 रन का लक्ष्य, मेयर्स ने खेली जुझारू पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम LSG: काइल मेयर्स ने IPL में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने LSG को हराकर खोला जीत का खाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    मार्कस स्टोइनिस

    RCB बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने बनाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: स्टोइनिस ने लगाया 'जय श्रीराम' का नारा, इस अंदाज में दी रामनवमी की बधाई लखनऊ सुपर जायंट्स
    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने विराट कोहली को बताया सबसे महान खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवार्ड्स: मार्कस स्टोइनिस बने साल के बेस्ट टी-20 पुरुष क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: KKR को बीच सीजन में लगा तगड़ा झटका, लिटन दास आनन-फानन में लौटे स्वदेश  लिटन दास
    IPL नीलामी में महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों का कैसा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2023: पिछले साल नहीं बिक सके थे ये गेंदबाज, अब कर रहे हैं कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम CSK: एडम जैम्पा ने CSK के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    जन्मदिन विशेष: 50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड  सचिन तेंदुलकर
    हर्षल पटेल ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम IPL 2023
    एडम मिल्ने ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम LSG: महेंद्र सिंह धोनी के IPL में 5,000 रन पूरे, लीग में 7वें सर्वाधिक महेंद्र सिंह धोनी
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023