NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: इस सीजन लगे कुल 8 शतक, अकेले बटलर ने 4 लगाए
    खेलकूद

    IPL 2022: इस सीजन लगे कुल 8 शतक, अकेले बटलर ने 4 लगाए

    IPL 2022: इस सीजन लगे कुल 8 शतक, अकेले बटलर ने 4 लगाए
    लेखन अंकित पसबोला
    May 29, 2022, 11:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: इस सीजन लगे कुल 8 शतक, अकेले बटलर ने 4 लगाए
    (तस्वीर: ट्विटर/@josbuttler)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीता है। पहली बार लीग में खेल रही GT, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चैंपियन बनी है। इस सीजन में कुल आठ शतक देखने को मिले, जिसमें सबसे ज्यादा चार शतक ऑरेंज कैप जीतने वाले RR के जोस बटलर ने अपने नाम किए। IPL 2022 में लगे सभी शतकों पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही बटलर की शतकीय पारी

    बटलर ने IPL 2022 के नौवें मुकाबले में MI के खिलाफ इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने 68 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली। वहीं बटलर ने KKR के खिलाफ 61 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। इस बीच उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के भी लगाए। DC के खिलाफ बटलर ने 65 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली जिसमें नौ चौके और नौ छक्के शामिल रहे।

    दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में लगाया सीजन का चौथा शतक

    दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ बटलर ने 60 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। यह उनके IPL करियर का पांचवा और मौजूदा सीजन का चौथा शतक था।

    बटलर ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    बटलर एक सीजन में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कोहली ने 2016 में ये कारनामा किया था। बटलर ने इस सीजन में 850 से ज्यादा रन बनाए और वह किसी एक सीजन में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली (973 रन, 2016) ऐसा कर चुके हैं। बटलर ऑरेंज कैप जीतने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं।

    राहुल ने लगाए दो शतक

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने दो शतक लगाए। दिलचस्प बात यह रही कि राहुल ने दोनों शतक मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ लगाए। IPL 2022 के 26वें मुकाबले में राहुल ने MI के खिलाफ 60 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। वहीं 37वें मैच में राहुल ने 62 गेंदों में 12 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    राहुल ने अपने IPL करियर में चार शतक लगाए हैं और सभी मौकों पर वह नाबाद लौटे हैं। वह IPL में चार नाबाद शतक (100*, 132*, 103* और 103*) लगाने वाले पहले भारतीय बने हैं।

    डिकॉक और पाटीदार ने लगाए एक-एक शतक

    वहीं राहुल के साथी खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक ने भी एक शतक जड़ा। उन्होंने 70 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 140 रन बनाए। यह लीग इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई तीसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी हो गई है। RCB के शीर्षक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने LSG के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शतक (112*) लगाया। वह IPL प्ले-ऑफ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

    पाटीदार ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    पाटीदार IPL में शतक लगाने वाले चौथे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले पॉल वाल्थाटी (120* रन, 2011), मनीष पांडे (114* रन, 2009) और देवदत्त पडिक्कल (101* रन, 2021) ऐसा कर चुके हैं। पाटीदार IPL प्ले-ऑफ में शतक लगाने वाले कुल पांचवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग (122 रन, 2014), शेन वॉटसन (117 * रन, 2018), रिद्धिमान साहा (115* रन, 2014) और मुरली विजय (113 रन, 2012) ऐसा कर चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट के आंकड़े
    जोस बटलर
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना

    क्रिकेट के आंकड़े

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? केएल राहुल
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अश्विन और जडेजा के खिलाफ कैसा रहा है मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन? मार्नस लाबुशेन
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वार्नर का प्रदर्शन? डेविड वार्नर

    जोस बटलर

    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम घोषित  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: लुंगी एनगिडी ने तीसरे वनडे में लिए 4 विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया अपना 11वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट के आंकड़े

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023