NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
    खेलकूद

    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन

    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
    लेखन अंकित पसबोला
    May 29, 2022, 11:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
    जोस बटलर (तस्वीर/ट्विटर@josbuttler)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में पहली बार हिस्सा लेने वाली गुजरात टाइटंस (GT) नई चैंपियन बनी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में GT ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया है। इस बार ऑरेंज कैप RR के जोस बटलर ने हासिल की है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 850 से अधिक रन बनाए हैं। बटलर के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2022 में बटलर का प्रदर्शन

    बटलर ने पूरे सीजन में अपना दबदबा बनाकर रखा है। उन्होंने इस सीजन में 17 मैचों में 57.53 की उम्दा औसत और 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने चार शतक और चार ही अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इस सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा 45 छक्के और 83 चौके लगाए हैं। बता दें यह बटलर के IPL करियर का सबसे अच्छा सीजन रहा है।

    ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने बटलर

    यह पहला ऐसा मौका है जब RR के किसी बल्लेबाज ने किसी सीजन में सर्वाधिक रन बनाए हों। बटलर IPL इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बटलर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले सातवें विदेशी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले शॉन मार्श, मैथ्यू हेडेन, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और माइकल हसी ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

    बटलर ने इस सीजन में बनाए ये रिकॉर्ड्स

    बटलर एक सीजन में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कोहली ने 2016 में ये कारनामा किया था। बटलर ने इस सीजन में 850 से ज्यादा रन बनाए और वह किसी एक सीजन में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा रन RCB से विराट कोहली (973 रन, 2016) ने बनाए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    IPL में डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने IPL 2015, 2017 और 2019 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    जोस बटलर
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    धीमी ओवर गति के लिए कटा दक्षिण अफ्रीका का अंक, विश्व कप क्वालीफिकेशन में होगा नुकसान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर विश्व बैंक के फैसले पर उठाये सवाल सिंधु जल संधि
    आईफोन SE केवल 8,990 रुपये में कर सकते हैं प्राप्त, यहां उपलब्ध है शानदार ऑफर आईफोन
    ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने पूर्व प्रेमिका के साथ मारपीट का आरोप स्वीकार किया टेनिस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI

    जोस बटलर

    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम घोषित  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: लुंगी एनगिडी ने तीसरे वनडे में लिए 4 विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया अपना 11वां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट के आंकड़े

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023