NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीते 100 पदक
    अगली खबर
    एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीते 100 पदक
    एशियाई खेलों में भारत ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीते 100 पदक

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 07, 2023
    09:18 am

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 100 पदक जीत लिए हैं। यह इन खेलों के इतिहास में पहला मौका है, जब भारत ने पदकों का शतक लगाया है।

    शनिवार (7 अक्टूबर) को कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक को अपने नाम किया और यह मौजूदा खेलों में भारत का कुल 100वां पदक रहा।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    पदक 

    फिलहाल चौथे पायदान पर है भारत 

    इस समय आयोजित हो रहे एशियाई खेलों में भारत ने कुल 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक जीते हैं।

    भारत सभी देशों की पदक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर है। मेजबान चीन इस तालिका में शीर्ष पर है, जिन्होंने कुल 350 से ज्यादा पदक अपने नाम किए हैं।

    उनके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः जापान और कोरिया मौजूद हैं।

    इन शीर्ष 4 देशों के अलावा कोई भी देश कुल 100 पदक नहीं जीत सका है।

    सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    पिछले संस्करण में भारत ने जीते थे कुल 70 पदक 

    इससे पहले साल 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई खेलों का पिछला संस्करण आयोजित किया था, जहां भारत ने 570 खिलाड़ियों का दल भेजा था।

    भारत ने जकार्ता खेलों में कुल 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल थे। यह एशियाई खेलों में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हुआ करता था, जो अब हांगझोउ में बेहतर किया जा चुका है।

    पदक

    शनिवार को भारत ने जीते ये पदक 

    कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में ओजस प्रवीण देवताले ने हमवतन अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ऐसे में अभिषेक ने रजत पदक अपने नाम किया।

    भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक के लिए खेले मुकाबले में चाइनीज ताइपेई की टीम को 26-25 से हराया।

    अदिति गोपीचंद ने कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अपने नाम किया।

    एथलेटिक्स

    भारत को एथलेटिक्स में मिले कुल 29 पदक 

    एशियाई खेल 2023 में एथलेटिक्स भारत के लिए सबसे आकर्षक खेल साबित हुआ, जिसमें 6 स्वर्ण, 14 रजत और 9 कांस्य पदक भारत की झोली में आए।

    नीरज चोपड़ा (पुरुष भाला फेंक), अन्नू रानी (महिला भाला फेंक), तजिंदरपाल सिंह तूर (पुरुष शॉट पुट), अविनाश साबले (पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज़), पारुल चौधरी (महिला 5000 मीटर) ने व्यक्तिगत स्वर्ण जीते।

    इनके अलावा मुहम्मद अनस, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश (पुरुषों की 4x400 मीटर रिले) ने भी स्वर्ण दिलाया।

    एक्स

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई 

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि में बधाई संदेश दिया है।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनकी कोशिशों से भारत ने ये मुकाम हासिल किया है। मैं 10 तारीख को भारतीय दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    कबड्डी
    एथलेटिक्स

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल: भारत के पदकों की संख्या 50 के पार, जानिए रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन  अविनाश साबले
    एशियाई खेल: भारत बनाम नेपाल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश भारतीय हॉकी टीम
    एशियाई खेल: सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं जीता एक भी स्वर्ण, पदकों की संख्या 60 भारतीय हॉकी टीम

    कबड्डी

    प्रो कबड्डी लीग 2021-22: हरियाणा ने गुजरात को हराया, बेंगलुरु ने दर्ज की अपनी चौथी जीत प्रो कबड्डी लीग
    प्रो कबड्डी लीग 2021-22: बंगाल ने जयपुर को हराया, पटना ने लगाई जीत की हैट्रिक प्रो कबड्डी लीग
    प्रो कबड्डी लीग 2021-22: हरियाणा ने मुम्बा से खेला टाई, तमिल ने यूपी को हराया प्रो कबड्डी लीग
    प्रो कबड्डी लीग 2021-22: पुनेरी ने गुजरात को हराया, दिल्ली ने दर्ज की चौथी जीत प्रो कबड्डी लीग

    एथलेटिक्स

    'फ्लाइंग सिंह' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की उपलब्धियों पर एक नजर मिल्खा सिंह
    तेजिंदर सिंह तूर ने नेशनल और एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: एथलेटिक्स में ऐसा है भारत का पूरा शेड्यूल ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025