Page Loader
IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा
सूर्यकुमार यादव ने एबी डिविलियर्स को पछाड़ा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा

Jun 01, 2025
11:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार 44 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब एक संस्करण में बतौर गैर सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु (RCB) के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया।

रिकॉर्ड

सूर्यकुमार ने पार किया 700 रन का आंकड़ा

सूर्यकुमार ने अपनी पारी के दौरान तिलक वर्मा (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने पारी में 26 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अब IPL 2025 में 16 मैचों में 65.18 की औसत और 167.71 की स्ट्राइक रेट से 717 हो रहे हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने बतौर गैर सलामी बल्लेबाज डिविलियर्स (687) को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने IPL 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

करियर

कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर?

सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर का आगाज 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था। वह अब तक 166 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 151 पारियों में 35.05 की औसत और 148.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,311 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 29 अर्धशतकों के साथ 2 शतक भी जड़े हैं। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का रहा है। वह अब तक 454 चौके और 168 छक्के भी जड़ चुके हैं।