Page Loader
एशियाई खेल: सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं जीता एक भी स्वर्ण, पदकों की संख्या 60
भारतीय टीम 9वें दिन 1 भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई (तस्वीर: एक्स/@ianuragthakur)

एशियाई खेल: सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं जीता एक भी स्वर्ण, पदकों की संख्या 60

Oct 02, 2023
08:44 pm

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में 19वां एशियाई खेल चल रहा है। 9वें दिन भारतीय टीम को 1 भी स्वर्ण पदक नहीं मिल पाया। सोमवार को भारतीय खिलड़ियों ने 7 पदक अपने नाम किए। अब अंक तालिका में भारत के 13 स्वर्ण सहित 60 पदक हो चुके हैं, जिसमे 24 रजत और 23 कांस्य पदक भी शामिल हैं। भारत अंक तालिका में मजबूती से चौथे नंबर पर जमा हुआ है। आइए सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

पदक

महिला टेबल टेनिस में भारत ने रचा इतिहास 

भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी पहली बार टेनिस के डबल्स में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं। इस खेल के महिला डबल्स में भारत का यह पहला पदक है। उन्होंने चीन की टेबल टेनिस टीम को मुकाबले में हराया। हालांकि, सेमीफाइनल में नॉर्थ कोरिया की सुयोंग चा और सुगयोंग पाक से उन्हें 3-4 से हार मिली।

रजत

स्टीपलचेस में भारत को मिला रजत पदक 

3,000 मीटक के स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही प्रीति को कांस्य पदक मिला। पारुल ने 9 मिनट और 27.63 सेकेंड में दौड़ पूरी कर ली थी। प्रीति ने 9 मिनट और 43.32 सेकेंड में अपना दौड़ पूरा किया। पहले स्थान पर बहरीन की यावी विनफ्रेड रहीं। इसके अलावा महिला लॉन्ग जंप में भारत की एंसी सोजन ने भई रजत पदक अपने नाम किया।

कांस्य

पुरुष और महिला स्केटिंग टीम को कांस्य 

भारत की स्केटिंग टीम ने सोमवार को 2 पदक अपने नाम किए। आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने कांस्य पदक अपने जीता। चीन की टीम को स्वर्ण पदक और दक्षिण कोरिया की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत की महिला स्केटिंग टीम के लिए संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने भी कांस्य पदक जीता। महिला टीम ने 3,000 मीटर में यह पदक अपने नाम किया।

हॉकी

हॉकी में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची 

भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश हॉकी टीम को 12-0 से हराकर लगातार 5वीं जीत दर्ज कर ली है और टीम ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। भारत से हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने हैट्रिक लगाई। इनके अलावा अमित रोहिदास, अभिषेक सिंह (2 गोल), नीलकांता शर्मा, ललित उपाध्याय और गुरजंट सिंह ने गोल किए। बांग्लादेश की टीम मैच में 1 भी गोल नहीं कर पाई, वह मुकाबले में कहीं भी नहीं थी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

मिक्स्ड रीले टीम ने भी सोमवार को पदक अपने नाम किया। मुहम्मद अनस, जिस्ना मैथ्यू, ऐश्वर्या मिश्रा, सोनिया बैश्य, मुहम्मद अजमल ने रजत पदक जीता। टीम तीसरे स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर श्रीलंका टीम थी, लेकिन वह डिस्क्वालिफाई हो गईं।