NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 
    दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा (तस्वीर: एक्स/@delhi_cricket)

    वनडे विश्व कप 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 07, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला होगा।

    श्रीलंका ने अब तक एक बार वनडे विश्व कप (1996) जीता है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के हाथ अभी तक खाली हैं।

    यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान को विश्व कप में 5 मैचों की मेजबानी मिली है।

    आइए इस स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    अरुण जेटली स्टेडियम के वनडे आंकड़े 

    अरुण जेटली स्टेडियम पर पहला वनडे मैच 15 सितंबर, 1982 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था।

    इस मैदान पर 26 वनडे मैच खेले गए हैं। 12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते और 13 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा।

    यहां सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज (330/8, खिलाफ नीदरलैंड, 2011) के नाम दर्ज है। यहां न्यूनतम स्कोर दक्षिण अफ्रीका (99, खिलाफ भारत, 2022) के नाम दर्ज है।

    रिपोर्ट

    कैसी रहेगी पिच की स्थिति? 

    यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए एक आदर्श पिच मानी जाती है। बल्लेबाजों के लिए यहां की शुष्क परिस्थितियों और छोटी सीमाओं के कारण गेंद को बाउंड्री पार भेजना आसान हो जाता है।

    इसके अतिरिक्त, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती जाती है।

    इन परिस्थितियों को देखते हुए यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। वनडे में इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 223 रन का है।

    रिपोर्ट

    कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? 

    मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की भी 38 प्रतिशत संभावना है। इस लिहाज से मैच में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

    शनिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत तक होगा।

    दूसरी पारी में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। ओस के चलते दूसरी पारी में फील्डिंग करना काफी मुश्किल होगा। ऐसे में बल्लेबाजी करने वाली टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी।

    रिपोर्ट

    किन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन? 

    इस मैदान पर सबसे अधिक वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

    उन्होंने यहां 8 मैच में 37.50 की औसत और 94.33 की स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए थे।

    सक्रिय बल्लेबाजों में यहां भारत के ही विराट कोहली ने सबसे अधिक रन बनाए हैं।

    उन्होंने 7 मैचों में 44.40 की औसत और 89.51 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं।

    रिपोर्ट

    किन खिलाड़ियों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? 

    इस मैदान पर सबसे अधिक वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज है।

    जडेजा ने यहां 6 मैचों में 20.77 की औसत और 4.15 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं।

    इस मैदान पर सक्रिय गेंदबाजों में दूसरे सबसे अधिक विकेट भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिए हैं।

    शमी ने यहां 3 मैचों में 16.57 की औसत और 4.21 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023: इन 5 ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा ने बताया कौन होगा विजेता, भारतीय टीम की खूबियां भी गिनाईं रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा ने याद किए संघर्षों वाले दिन, कहा- 1 कमरे में सोते थे 10 लोग रोहित शर्मा
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: तेम्बा बावुमा ने जमाया वनडे करियर का 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  तेम्बा बावुमा
    पहला वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    माइकल नेसर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023: मथीशा पथीराना ने चटकाए 3 विकेट, टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: कुसल मेंडिस वनडे करियर का तीसरा शतक जमाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, भारत से होगा खिताबी मुकाबला एशिया कप क्रिकेट
    कौन हैं चरिथ असलंका, जिन्होंने श्रीलंका को शानदार बल्लेबाजी से एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया? चरिथ असलंका

    क्रिकेट समाचार

    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी एशियाई खेल
    जन्मदिन विशेष: 26 साल के हुए ऋषभ पंत, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े ऋषभ पंत
    एशियाई खेल, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कैस अहमद की शानदार गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट एशियाई खेल
    विश्व कप 2023: राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025