NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फ्रांस और इटली ने जीते अपने विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    फ्रांस और इटली ने जीते अपने विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    फ्रांस और इटली ने जीते अपने विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 29, 2021
    02:52 pm

    क्या है खबर?

    फ्रांस ने विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में कजाकिस्तान को और इटली ने बुल्गारिया को हराया है। दोनों ही टीमों ने अपने मुकाबले 2-0 के अंतर से जीते हैं।

    दो मैचों में चार अंक हासिल करके फ्रांस ग्रुप D में टॉप पर है तो वहीं ग्रुप C में इटली पहले स्थान पर है। इटली के पास छह अंक हैं और गोल के अंतर से वे स्विटजरलैंड से आगे हैं।

    फ्रांस

    फ्रांस ने हासिल की शानदार जीत

    फ्रांस की जीत के दौरान चोटिल होने वाले एंथनी मार्शियाल ने 19वें मिनट में ओस्माने डेम्बेले को असिस्ट किया और फ्रांस को पहला गोल दिलाया। कजाकिस्तान के सर्जी मेली ने शानदार क्लियरेंस करके मार्शियाल को स्कोर 2-0 करने से रोका, लेकिन फिर अपने ही नेट में गेंद को मार बैठे।

    मार्शियाल की जगह आने वाले किलियन एम्बाप्पे ने फाउल के बाद मिली पेनल्टी पर गोल दागने का मौका भी गंवाया।

    इटली

    इटली ने हासिल की बुल्गारिया के खिलाफ जीत

    रॉबर्टो मैंसिनी की इटली ने बुल्गारिया को हराया और बुल्गारिया की टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। ब्रेक से ठीक पहले आंद्रिया बेलोट्टी ने पेनल्टी पर गोल दागकर इटली को बढ़त दिलाई।

    मैच समाप्त होने से आठ मिनट पहले मैनुअल लोकाटेल्ली ने इटली के लिए विजयी गोल दागा। नॉर्थर्न आयरलैंड के खिलाफ भी 2-0 की जीत हासिल करने वाली इटली अपने ग्रुप में टॉप पर है।

    रिकॉर्ड्स

    इटली के लिए बने शानदार रिकॉर्ड्स

    घर से बाहर खेले मैचों में इटली ने लगातार छठा क्लीन शीट हासिल किया है। opta के मुताबिक इटली के इतिहास में यह सबसे लंबा क्लीन शीट रन है। न्यूट्रल वेन्यू में खेले गए मैचों को हटाने के बाद भी आंद्रिया बेलोट्टी ने नौ अवे गोल दाग दिए हैं।

    केवल सिल्विओ पिओला और गिगी रीवा (दोनों 13 गोल) और गुइसेप्पे मिएज्जा (12) ने बेलोट्टी से अधिक गोल दागे हैं।

    जानकारी

    फ्रांस के लिए अहम आंकड़े

    फ्रांस ने अपने पिछले सात अवे मैच जीते हैं और जनवरी 1990 से अक्टूबर 1991 के बीच जीते सबसे अधिक सात मैचों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ओस्माने डेम्बेले ने 23वीं अपिएरेंस में फ्रांस के लिए अपना तीसरा गोल दागा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    फ्रांस फुटबॉल टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    फुटबॉल समाचार

    फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स भारतीय फुटबॉल टीम
    ब्राजील और बार्सिलोना के पूर्व महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो मिले कोरोना पॉजिटिव ब्राजील फुटबॉल टीम
    बार्सिलोना के प्रेसीडेंट जोसेप मारिया बर्टमेयु ने दिया अपने पद से इस्तीफा लियोनल मेसी
    पुलिस हिरासत में मैनचेस्टर यूनाइटेड लेजेंड गिग्स, महिला से मारपीट का आरोप मैनचेस्टर यूनाइटेड

    फ्रांस फुटबॉल टीम

    हॉस्पिटल में भर्ती किए गए ब्राज़ीली फुटबॉल लेजेंड पेले, हालत ठीक फीफा विश्व कप
    यूरो 2020 क्वालीफायर्स: आइसलैंड और तुर्की के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए एम्बाप्पे किलियन एम्बाप्पे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025