NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स
    अगली खबर
    फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स

    फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 17, 2020
    09:23 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी बाला देवी को स्कॉटलैंड के दिग्गज क्लब रेंजर्स FC ने साइन किया था।

    18 महीनों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के साथ ही बाला किसी विदेशी क्लब से प्रोफेशल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी बनी थीं।

    पुरुषों की बात करें तो अब तक कई फुटबॉलर्स ने विदेशी क्लब्स के लिए खेला है।

    एक नजर डालते हैं विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके पांच भारतीय फुटबॉलर्स पर।

    #1

    विदेशी क्लब के लिए खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

    मोहम्मदीन स्पोर्टिंग क्लब को ढेर सारी सफलता दिलाने वाले मोहम्मद सलीम 1936 में किसी यूरोपियन क्लब के लिए खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने थे।

    सेल्टिक FC के प्रोफेशनल फुटबॉलर्स के बीच सलीम ने नंगे पांव खेलकर सबको प्रभावित किया था।

    हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें घर की याद सताने लगी और वह वापस भारत चले आए।

    उन्हें रोकने के लिए सेल्टिक ने काफी प्रयास किए, लेकिन रोकने में सफल नहीं हो सके।

    #2

    यूरोपियन लीग में स्कोर करने वाले पहले भारतीय

    भारत के महान फुटबॉलर्स में से एक बाईचुंग भूटिया यूरोपियन लीग में गोल दागने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने 1999 में इंग्लिश क्लब बरी FC के लिए अपना डेब्यू किया और क्लब के लिए खेले 37 मुकाबलों में तीन गोल दागे।

    भूटिया को भारतीय फुटबॉल के पथ प्रदर्शक के रूप में जाना जाता है और 2014 में वह AFC हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने थे।

    #3

    भारत के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाला खिलाड़ी

    भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने और सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    छेत्री ने 2010 में मेजर लीग शॉकर (MLS) क्लब कंसास सिटी के साथ अपना विदेशी करियर शुरु किया, लेकिन कम समय मिलने के कारण उन्होंने क्लब छोड़ दिया।

    2012 में उन्होंने पुर्तगाल के स्पोर्टिंग क्लब को ज्वाइन किया और रिजर्व टीम के लिए दो साल खेले।

    #4

    यूरोपियन टॉप टियर में खेलने वाले पहले भारतीय गोलकीपर

    सुब्रता पाल को भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन गोलकीपर माना जाता है और वह यूरोपियन टॉप टियर टीम के लिए खेलने वाले पहले भारतीय गोलकीपर बने थे।

    2014 में सुब्रता को डेनमार्क के क्लब FC वेस्टजालेंड ने साइन किया और यह क्लब डैनिश सुपरलीगा में खेलती है।

    फर्स्ट-टीम का सदस्य होने के बावजूद उन्हें कोई मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला और क्लब के रिजर्व टीम के साथ खेले।

    #5

    यूरोपा लीग में खेलने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी

    वर्तमान समय में भारतीय टीम और इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब बेंगलुरु FC के फर्स्ट-च्वाइस गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने विदेश में काफी सफलता हासिल की है।

    अगस्ता 2014 में संधू ने नॉर्वे के क्लब स्टाबेक के साथ कॉन्ट्रैैक्ट साइन किया और जनवरी 2015 को क्लब के लिए सीनियर टीम डेब्यू किया।

    30 जून, 2016 को वह यूरोपा लीग खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने थे और फिर 2017 में उन्होंने क्लब छोड़ दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    भारतीय फुटबॉल टीम
    सुनील छेत्री

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    फुटबॉल समाचार

    कोरोना वायरस के कारण अब तक कौन-कौन से खेल इवेंट्स रद्द या स्थगित हो चुके हैं? क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल: कोरोना के प्रभाव के चलते अनिश्चित समय के लिए निलंबित हुआ सेरी-ए सेरी ए
    फुटबॉल: कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने वाले युवेंट्स के खिलाड़ी ने खुद को बताया स्वस्थ क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    फुटबॉल पर कोरोना का प्रभाव: निलंबित हो चुकी हैं टॉप-5 यूरोपियन लीग्स, कईं खिलाड़ी पॉजिटिव ला-लीगा

    भारतीय फुटबॉल टीम

    AFC एशियन कप 2019: बहरीन ने तोड़ा करोड़ो भारतीय फैंस का दिल, भारत को किया नॉकआउट फुटबॉल समाचार
    भारतीय फुटबॉल टीम में हेड कोच की जगह ले सकते हैं ये 5 बेहतरीन मैनेजर्स फुटबॉल समाचार
    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    आई-लीग: भारत के टॉप फ्लाइट फुटबॉल लीग के इंट्रेस्टिंग फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे सुनील छेत्री

    सुनील छेत्री

    AFC एशियन कप: 54 साल बाद एशियन कप में जीता भारत, थाईलैंड को 4-1 से रौंदा फुटबॉल समाचार
    फीफा रैंकिंग: लगभग एक साल बाद टॉप-100 से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19: एक नजर इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों पर फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19: सेमीफाइनल के पहले लेग में नॉर्थईस्ट ने बेंगलुरु FC को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025