NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / व्हाट्सऐप वेब पर बड़ी स्क्रीन पर करें वीडियो कॉलिंग, आसान है तरीका
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप वेब पर बड़ी स्क्रीन पर करें वीडियो कॉलिंग, आसान है तरीका

    व्हाट्सऐप वेब पर बड़ी स्क्रीन पर करें वीडियो कॉलिंग, आसान है तरीका

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Dec 13, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    मेसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप के मोबाइल वर्जन से तो आप वीडियो और वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं, लेकिन इसके वेब वर्जन में ये फीचर्स नहीं मिलते।

    अगर आप वॉट्सऐप फ्रेंड्स को लैपटॉप या PC से वीडियो कॉलिंग करना चाहते हैं तो एक आसान तरीका है।

    आप वीडियो कॉलिंग के लिए मेसेंजर रूम्स की मदद ले सकते हैं और ग्रुप कॉल्स कर सकते हैं।

    मेसेंजर रूम जॉइन करने के लिए फेसबुक अकाउंट होना या फिर लॉग-इन करना भी जरूरी नहीं है।

    ग्रुप कॉल्स

    एकसाथ 50 लोगों से वीडियो कॉलिंग

    व्हाट्सऐप के मोबाइल वर्जन पर आप ज्यादा से ज्यादा आठ लोगों को ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल कर सकते हैं।

    फेसबुक मेसेंजर रूम्स के साथ ऐसा नहीं है और एकसाथ 50 लोग तक वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकते हैं।

    मेसेंजर रूम्स सर्विस इस साल लॉन्च की गई है और व्हाट्सऐप वेब में भी इसका शॉर्टकट दिया गया है।

    सोशल मीडिया कंपनी मेसेंजर और व्हाट्सऐप को आपस में जोड़ने यानी कि इनके इंटीग्रेशन का काम भी कर रही है।

    तरीका

    कैसे कर सकते हैं वीडियो कॉलिंग?

    पहले व्हाट्सऐप वेब में लॉग-इन कर लें।

    टॉप-लेफ्ट में दिख रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक करते ही दूसरा विकल्प 'क्रिएट अ रूम' का दिखेगा, इसपर क्लिक करें।

    आपको 'कॉन्टिन्यू इन मेसेंजर' का मेसेज दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें। अगर फेसबुक अकाउंट पहले ही ओपन है तो आपको लॉग-इन नहीं करना पड़ेगा और रूम क्रिएट हो जाएगा।

    'क्रिएट रूम एज (आपका नाम)' पर क्लिक करते ही आप वीडियो कॉल शुरू कर सकते हैं और इसका लिंक दोस्तों को दे सकते हैं।

    जानना जरूरी

    आपके पास होगा सारा कंट्रोल

    रूम के लिंक पर क्लिक करके कोई भी दोस्त या फैमिली मेंबर आपके मेसेंजर रूम में शामिल हो सकता है और वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकता है।

    केवल रूम क्रिएट करने वाले को फेसबुक से लॉग-इन करना होता है और बाकी लोग बिना फेसबुक अकाउंट के ग्रुप कॉल में शामिल हो सकते हैं।

    रूम का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा और आप किसी को भी कॉल से हटा सकते हैं या फिर म्यूट कर सकते हैं।

    इंटीग्रेशन

    ऐप्स का इंटीग्रेशन कर रहा है फेसबुक

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की फैमिली में व्हाट्सऐप, मेसेंजर और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स शामिल हैं और कंपनी इन सबको आपस में जोड़ने का काम कर रही है।

    मेसेंजर रूम क्रिएट करने का विकल्प स्टैंडर्ड फेसबुक ऐप के अलावा मेसेंजर और व्हाट्सऐप दोनों पर मिलता है।

    अब इंस्टाग्राम और मेसेंजर दोनों पर एकसाथ चैटिंग भी की जा सकती है।

    फेसबुक की ओर से ऑफर की जा रहीं सर्विसेज फ्री हैं और बदले में यूजर्स को ऐड्स दिखाए जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    व्हाट्सऐप

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    फेसबुक

    सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान इंस्टाग्राम
    फेसबुक से अनचाही ऐप्स और वेबसाइट्स को हटाने के लिए अपनाएं यह तरीका, अकाउंट रहेगा सुरक्षित सोशल मीडिया
    क्या है फेसबुक गेमिंग ऐप, कैसे करें इसका इस्तेमाल? यहां से जानें तरीका गूगल
    सुनियोजित थी बेंगलुरू में हुई हिंसा, दंगाईयों से की जाएगी नुकसान की वसूली- कर्नाटक सरकार कर्नाटक

    व्हाट्सऐप

    चाइनीज ऐप्स बैन होने पर न हों दुखी, उनकी जगह करें इन ऐप्स का उपयोग चीन समाचार
    टिक-टॉक प्रो ऐप डाउनलोड कराने के लिए फर्जी लिंक भेज रहे हैकर्स, रहें सावधान महाराष्ट्र
    व्हाट्सऐप पर वीडियो और ऑडियो कॉल में एक साथ आठ लोगों को ऐसे करें ऐड सोशल मीडिया
    नया फोन लेने पर पुराने से व्हाट्सऐप चैट को ऐसे करें ट्रांसफर आईफोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025