Page Loader
सूर्य का बाहरी वातावरण क्यों है इतना गर्म? वैज्ञानिकों ने वजह का लगाया पता
सूर्य की सतह का तापमान लगभग 6,000 डिग्री सेल्सियस है (तस्वीर: रॉयल ऑब्जर्वेटरी ऑफ बेल्जियम)

सूर्य का बाहरी वातावरण क्यों है इतना गर्म? वैज्ञानिकों ने वजह का लगाया पता

Jul 26, 2023
06:23 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अब संभवत यह पता लगा लिया है कि सूर्य का बाहरी वातावरण इतना गर्म क्यों है। यूरोप के नेतृत्व वाले सौर ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान के एक्सट्रीम अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (EUI) से ली गई तस्वीरों का उपयोग करते हुए वैज्ञानिकों ने छोटे पैमाने पर तेजी से चलने वाली चुंबकीय तरंगों की खोज की है जो सूर्य की सतह पर घूमती हैं। ये तेज तरंगें इतनी ऊर्जा उत्पन्न करती हैं कि वे कोरोनल हीटिंग की वजह बन सकती हैं।

खोज

क्या पता लगाना चाह रहे हैं वैज्ञानिक?

वैज्ञानिक यह समझाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि सूर्य के बाहरी वातावरण में तापमान 10 लाख डिग्री सेल्सियस से अधिक के आश्चर्यजनक तापमान तक क्यों पहुंच जाता है। सूर्य की सतह का तापमान लगभग 6,000 डिग्री सेल्सियस है और कोरोना तारे के अंदर गर्मी के स्रोत से बहुत दूर है, ऐसे में बाहरी वातावरण वास्तव में ठंडा होना चाहिए। बता दें, EUI एक कैमरा है जो सूर्य से उत्सर्जित उच्च-ऊर्जा और पराबैंगनी प्रकाश का पता लगाता है।