Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 LN1 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 LN1 का आकार लगभग 200 फीट चौड़ा है

एस्ट्रोयड 2023 LN1 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 10, 2023
10:03 am

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 LN1 नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में पृथ्वी की तरफ 20,847 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आ रहा है। आज 68 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके ग्रह के काफी करीब पहुंचने की संभावना है। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 200 फीट चौड़ा है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

नासा सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करती है। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं और ये लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। वैज्ञानिक इनके बारे में अध्ययन करके ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।