Page Loader
जापान के साथ अगले चंद्रमा मिशन की योजना बना सकता है भारत - ISRO प्रमुख
ISRO 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगी (तस्वीर: ट्विटर/@SandeshKumarTi4)

जापान के साथ अगले चंद्रमा मिशन की योजना बना सकता है भारत - ISRO प्रमुख

Jul 10, 2023
05:50 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत के एक और चंद्रमा मिशन में शामिल होने की बात कही है। CNBC के अनुसार, सोमनाथ ने कहा कि भारत जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ एक नए चंद्रमा मिशन में शामिल हो सकता है। भारत-जापान के साझा मिशन के तहत अंतरिक्ष वैज्ञानिक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए चंद्र रोवर और लैंडर भेजेंगे।

समय

2026 तक लॉन्च किया जा सकता है मिशन

ISRO प्रमुख ने जापान के साथ होने वाले इस साझा मिशन की लॉन्च तारीख और समय को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा कि ISRO जापान के सहयोग से 2026 तक अपना चौथा अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा। बता दें कि ISRO 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च करने वाला है। चंद्रयान के 23 अगस्त या 24 अगस्त, 2023 तक चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है।