Page Loader
अगले हफ्ते पृथ्वी के करीब आएगा 1,082 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जारी हुआ अलर्ट
अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आ रहा है बड़ा एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

अगले हफ्ते पृथ्वी के करीब आएगा 1,082 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, जारी हुआ अलर्ट

Aug 16, 2024
07:00 pm

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने एस्ट्रोयड 2024 JV33 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। नासा के मुताबिक, एस्ट्रोयड 39,849 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और अगले हफ्ते 19 अगस्त को पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। यह 19 अगस्त को 45 लाख किलोमीटर की दूरी पर सबसे करीब पहुंच जाएगा। एस्ट्रोयड अपोलो समूह का है और इसका आकार किसी बड़े मैदान के समान (1,082 फीट चौड़ा) है।

खतरा

क्या पृथ्वी को है कोई खतरा?

2024 PQ5 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी 45,250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आ रहा। 20 अगस्त को यह 51 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। ये दोनों ही एस्ट्रोयड पृथ्वी के करीब से गुजर जाएंगे, इसलिए इससे कोई खतरा नहीं है। हालांकि, अगर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रास्ता भटककर यह पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराते हैं, तो उस क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

एस्ट्रोयड ज्यादातर बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट में पाए जाते हैं। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो नासा अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड्स मुख्य रूप से 3 (C, S और M) प्रकार के होते हैं, जिसमें C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थों से बने होते हैं और S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिजों से बने होते हैं । M-प्रकार के एस्ट्रोयड मुख्य रूप से धातु से बने होते हैं।